1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में मर्डर से मचा हड़कंप, पार्टी के दौरान हुई खूनी झड़प

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में मर्डर से मचा हड़कंप, पार्टी के दौरान हुई खूनी झड़प

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 26, 2022 02:03 pm IST,  Updated : Apr 26, 2022 02:03 pm IST

मॉल के 'द लोस्ट लेमन बार' में पैसों को लेकर पार्टी करने आए लोगों और बार स्टाफ के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान रेस्टोरेंट स्टाफ ने  पार्टी करने आये लोगों में से एक बृजेश राय की बुरी तरह से पिटाई कर दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में मर्डर - India TV Hindi
नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में मर्डर  Image Source : INDIA TV

नोएडा स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में बीती रात एक युवक की हत्या होने से मॉल में अफरा-तफरी मच गई। यह हत्या पार्टी के दौरान हुई। मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट में बीती रात कुछ युवकों और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच पैसों को लेकर हुए बवाल में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई।

खबर के मुताबिक मॉल के 'द लोस्ट लेमन बार' में पैसों को लेकर पार्टी करने आए लोगों और बार स्टाफ के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान रेस्टोरेंट स्टाफ ने  पार्टी करने आये लोगों में से एक बृजेश राय की बुरी तरह से पिटाई कर दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक बृजेश राय बिहार के छपरा जिला का निवासी था। 

वारदात के बाद तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को हिरातस में लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने CCTV कैमरे के आधार पर आठ लोगों की पहचान की है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत