1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पीएम मोदी ने गोरखपुर को दी 9,600 करोड़ की सौगात, खाद कारखाना और AIIMS का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने गोरखपुर को दी 9,600 करोड़ की सौगात, खाद कारखाना और AIIMS का किया उद्घाटन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 07, 2021 07:45 am IST,  Updated : Dec 07, 2021 01:40 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में खाद कारखाने का शिलान्यास किया था और तय समय सीमा के अंदर यह कारखाना बनकर तैयार है।

पीएम मोदी गोरखपुर को देंगे 9,600 करोड़ की सौगात, खाद कारखाना और AIIMS का करेंगे उद्घाटन- India TV Hindi
पीएम मोदी गोरखपुर को देंगे 9,600 करोड़ की सौगात, खाद कारखाना और AIIMS का करेंगे उद्घाटन Image Source : PTI

Highlights

  • पीएम मोदी खाद कारखाना, एम्स गोरखपुर,आईसीएमआर जांच केंद्र का लोकार्पण करेंगे
  • 600 एकड़ क्षेत्रफल में बने खाद कारखाने में 12 लाख मीट्रिक टन से अधिक यूरिया का उत्पादन किया जाएगा

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गोरखपुर को करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने करीब 9,600 करोड़ की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया है। इन परियोजनाओं में सबसे अहम है गोरखपुर का खाद कारखाना, जिसकी कुल लागत 8603 करोड़ है । इसके अलावा पीएम मोदी गोरखपुर में एम्स और आरएमआरसी के जांच केंद्र का भी उद्घाटन किया।

12 लाख मीट्रिक टन से अधिक यूरिया का उत्पादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में खाद कारखाने का शिलान्यास किया था और तय समय सीमा के अंदर यह कारखाना बनकर तैयार है। हिंदुस्तान फर्टिलाइजर के नाम से करीब 600 एकड़ क्षेत्रफल में बने इस कारखाने को पीएम मोदी  ने आज राष्ट्र को समर्पित किया। इसमें 12 लाख मीट्रिक टन से अधिक यूरिया का उत्पादन किया जाएगा। इससे क्षेत्र के किसानों को तो लाभ होगा, साथ ही साथ रोजगार की संभावनाओं को आगे बढ़ाने में भी इसकी बहुत बड़ी भूमिका होगी। 

112 एकड़ क्षेत्र में बने एम्स का भी उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी आज 112 एकड़ क्षेत्र में बने एम्स का भी उद्घाटन किया। वर्ष 2016 में पीएम मोदी ने इसका शिलान्यास किया था। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी’ पुणे की तर्ज पर आईसीएमआर का एक क्षेत्रीय केन्द्र भी गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बनकर तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को इसका भी उद्घाटन किया। इस केंद्र का शिलान्यास वर्ष 2018 में हुआ था। यह न सिर्फ इंसेफलाइटिस, कालाजार, चिकनगुनिया और डेंगू बल्कि कोविड-19 जैसी महामारी से जुड़े वायरस की भी पहचान करने के साथ-साथ उनके उपचार के लिए अनुसंधान को आगे बढ़ाने इत्यादि का काम भी करेगा। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत