1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Sadhana Gupta: लखनऊ में किया गया साधना का अंतिम संस्कार, पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक रहे मौजूद

Sadhana Gupta: लखनऊ में किया गया साधना का अंतिम संस्कार, पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक रहे मौजूद

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 10, 2022 05:23 pm IST,  Updated : Jul 10, 2022 05:32 pm IST

Sadhana Gupta: सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनका रविवार को लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Sadhana Gupta- India TV Hindi
Sadhana Gupta Image Source : PTI

Highlights

  • साधना के पुत्र प्रतीक यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी
  • मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव भी अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद थे
  • साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं

Sadhna Gupta: सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनका रविवार को लखनऊ में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गौरतलब है कि साधना लंबे समय से काफी बीमार चल रही थीं। उनका पार्थिव शरीर विक्रमादित्य मार्ग स्थित मुलायम सिंह यादव के घर से ट्रक पर रखकर घाट तक ले जाया गया। साधना के पुत्र प्रतीक यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुलायम सिंह यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी अंत्येष्टि स्थल पर मौजूद थे। हालांकि, मुलायम खराब स्वास्थ्य के कारण अपनी गाड़ी से बाहर नहीं आए और कार में बैठे-बैठे ही साधना को अंतिम विदाई दी। अखिलेश और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव इस दौरान मुलायम की कार के दरवाजे के पास खड़े रहे। 

सीएम योगी सहित BJP के वरिष्ठ नेताओं ने भी सपा संरक्षक के आवास पर पहुंच जताया शोक

इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के घर जाकर साधना के निधन पर शोक जताया। साधना के अंतिम संस्कार में सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव और भाजपा नेता अपर्णा यादव भी मौजूद थीं। साधना पिछले करीब तीन महीने से फेफड़ों में संक्रमण और अन्य बीमारियों से ग्रस्त थीं। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। साधना मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। सपा संस्थापक की पहली पत्नी वर्ष 2003 में निधन हो गया था। 

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं साधना 

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पहली पत्नी का नाम मालती देवी था। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), मालती और मुलायम सिंह के ही बेटे हैं। साधना गुप्ता, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। वह मूल रूप से औरैया के विधूना की रहने वाली थीं। उनकी पहली शादी साल 1986 में फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद साधना ने बेटे प्रतीक को जन्म दिया था लेकिन पति से उनकी बनी नहीं इसलिए उनका तलाक हो गया। बाद में साधना गुप्ता ने मुलायम सिंह से शादी कर ली। साधना, मुलायम सिंह से 20 साल छोटी थीं। उनके एक बेटा प्रतीक यादव भी है। साधना गुप्ता यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सौतेली मां थीं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत