1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Sadhna Gupta: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी का निधन, मेदांता में चल रहा था इलाज, जानें उनके बारे में

Sadhna Gupta: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी का निधन, मेदांता में चल रहा था इलाज, जानें उनके बारे में

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 09, 2022 03:11 pm IST,  Updated : Jul 09, 2022 03:54 pm IST

Sadhna Gupta: साधना गुप्ता को कुछ दिनों से बुखार और फेफड़े में संक्रमण था। इसीलिए उनको गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

Sadhna Gupta- India TV Hindi
Sadhna Gupta Image Source : FILE

Highlights

  • मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन
  • फेफड़े में संक्रमण होने की वजह से मेदांता में चल रहा था इलाज
  • मुलायम सिंह से 20 साल छोटी थीं साधना गुप्ता

Sadhna Gupta: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। उनका गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। साधना के फेफड़े में संक्रमण होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। बता दें कि साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) प्रतीक यादव की मां थीं और बीजेपी नेता अपर्णा यादव (Aparna Yadav) की सास थीं। मुलायम सिंह आज ही साधना को देखने के लिए मेदांता पहुंचे थे। साधना गुप्ता को कुछ दिनों से बुखार भी था। इसीलिए उनको गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। 

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं साधना 

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पहली पत्नी का नाम मालती देवी था। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), मालती और मुलायम सिंह के ही बेटे हैं। साधना गुप्ता, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। वह मूल रूप से औरैया के विधूना की रहने वाली थीं। उनकी पहली शादी साल 1986 में फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद साधना ने बेटे प्रतीक को जन्म दिया था लेकिन पति से उनकी बनी नहीं इसलिए उनका तलाक हो गया। बाद में साधना गुप्ता ने मुलायम सिंह से शादी कर ली। साधना, मुलायम सिंह से 20 साल छोटी थीं। उनके एक बेटा प्रतीक यादव भी है। साधना गुप्ता यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सौतेली मां थीं। 

मालती देवी था मुलायम की पहली पत्नी का नाम

अखिलेश यादव की बायोग्राफी ‘बदलाव की लहर’ में इस बात का जिक्र है कि मुलायम (Mulayam Singh Yadav) की मां मूर्ति देवी अक्सर बीमार रहती थीं। उस समय साधना गुप्ता ही मूर्ति देवी की देखभाल करती थीं। एक बार इलाज के दौरान एक नर्स मूर्ति देवी को गलत इंजेक्शन देने जा रही थीं, जिसके बाद साधना ने उस नर्स को रोक दिया। जब मुलायम को ये बात पता लगी तो वह उनसे प्रभावित हो गए और दोनों के रिश्ते की शुरुआत हो गई। 

साल 2003 में साधना को मिला पत्नी का दर्जा

मुलायम सिंह यादव ने पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद ही सार्वजनिक तौर पर साधना (Sadhna Gupta) को अपनी पत्नी का दर्जा दे दिया था। ये साल 2003 का समय था। साधना की वजह से अखिलेश यादव अपने पिता से नाराज भी हो गए थे। हालांकि साधना और उनके बेटे प्रतीक कभी राजनीति में नहीं आए। लेकिन प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने विधानसभा का चुनाव लड़ा है। अपर्णा यादव इस समय बीजेपी की नेता हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत