1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: शिवपाल यादव ने प्रसपा की सभी प्रादेशिक और राष्ट्रीय कमेटियों को किया भंग, भाजपा में होंगे शामिल?

UP: शिवपाल यादव ने प्रसपा की सभी प्रादेशिक और राष्ट्रीय कमेटियों को किया भंग, भाजपा में होंगे शामिल?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2022 02:35 pm IST,  Updated : Apr 15, 2022 02:35 pm IST

शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी और पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को पार्टी के महासचिव आदित्य यादव ने शुक्रवार को भंग कर दिया। शिवपाल के निर्देश पर लिए गए इस फैसले ने सियासी हवा को तेज कर दिया है।

Shivpal Singh Yadav, PSPL chief - India TV Hindi
Shivpal Singh Yadav, PSPL chief  Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • शिवपाल यादव की पार्टी का भाजपा में होगा विलय!
  • सपा की सभी प्रादेशिक और राष्ट्रीय कमेटियां भंग
  • शिवपाल यादव के भाजपा में जाने की अटकलें तेज

Shivpal Singh Yadav News: भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने बड़ा फैसला लिया है। शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी और पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को पार्टी के महासचिव आदित्य यादव ने शुक्रवार को भंग कर दिया। शिवपाल के निर्देश पर लिए गए इस फैसले ने सियासी हवा को तेज कर दिया है। 

पार्टी के अंदर खाने इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि कार्यकारिणी का पुनर्गठन होगा या फिर भाजपा में विलय। सूत्रों के मुताबिक, इसे शिवपाल यादव के अगले राजनीतिक कदम की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। शिवपाल ने पिछले दिनों कहा था कि वह ‘उचित समय’ जल्द आने वाला है, जिसका सबको इंतजार है। 

पार्टी के महासचिव औरशिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, ”प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष (शिवपाल यादव) के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय/प्रादेशिक प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी अध्यक्ष सहित संपूर्ण प्रवक्ता मंडल (कार्यवाहक मुख्य प्रवक्ता सहित) को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।” आदित्य यादव ने आगे कहा कि जल्द ही बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सपा से जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी भाजपा से नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवपाल जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा में अभी जगह नहीं है। हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भतीजे अखिलेश यादव से कड़वाहट भुलाकर समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने वाले शिवपाल यादव के भाजपा में जाने की अटकलें हैं। इससे पहले सपा विधानमंडल दल की बैठक में नहीं बुलाए जाने से नाराज शिवपाल यादव ने दिल्ली जाकर बड़े भाई मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी। 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत