1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: सरकारी गेस्ट हाउस में खून से सनी मिली 12 साल की बच्ची, रेप का मुकदमा दर्ज

यूपी: सरकारी गेस्ट हाउस में खून से सनी मिली 12 साल की बच्ची, रेप का मुकदमा दर्ज

 Published : Oct 26, 2022 02:07 pm IST,  Updated : Oct 26, 2022 02:07 pm IST

यूपी: कन्नौज से एक चौंकाने वाली खबर मिली है। यहां एक लड़की के साथ रेप की बात सामने आई है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने इस बात की जानकारी बुधवार को दी है।

यूपी के कन्नौज में दिल दहला देने वाली घटना - India TV Hindi
यूपी के कन्नौज में दिल दहला देने वाली घटना Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

लखनऊ: यूपी के कन्नौज जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी गेस्ट हाउस के परिसर में एक 12 साल की बच्ची खून से सनी हुई पाई गई है। बच्ची को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है, जहां उसकी हालत पहले से बेहतर है। इस बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप के मामले में एक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बारे में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बुधवार को जानकारी दी है। 

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। इस मामले में रेप  और हत्या की कोशिश के आरोपों और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

क्या है पूरा मामला

23 अक्टूबर को तिर्वा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 साल की लड़की गुल्लक खरीदने के लिए घर से निकली थी। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। तिर्वा थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी गेस्ट हाउस के गार्ड ने रविवार रात लड़की को खून से लथपथ हालत में तड़पते हुए देखकर पुलिस को सूचना दी थी। इस दौरान एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लड़की कराहती हुई नजर आ रही है और लोग उसकी मदद करने के बजाय वीडियो बनाने में मशगूल हैं। 

इसी वीडियो में पुलिसकर्मी लड़की को उठाकर एक ऑटो रिक्शा तक ले जाते दिख रहे थे। सिंह के अनुसार, गेस्ट हाउस से मिले सीसीटीवी फुटेज में लड़की एक युवक से बात करती दिख रही है। एसपी ने बताया कि लड़की के इलाज के लिए रोजाना एक लाख रुपए तक की जरूरत है। सिंह के मुताबिक, लड़की का पिता ढाई लाख रुपये जमा कर सका है, लिहाजा उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से 7 लाख रुपए इकट्ठा किए हैं। 

उन्होंने कहा कि लड़की का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि लड़की की हालत पहले से बेहतर है, लेकिन वह अभी कोई बयान देने की स्थिति में नहीं है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत