1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: BJP ने रमापति शास्त्री को बनाया प्रोटेम स्पीकर, नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाएंगे शपथ

UP: BJP ने रमापति शास्त्री को बनाया प्रोटेम स्पीकर, नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाएंगे शपथ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2022 07:03 pm IST,  Updated : Mar 23, 2022 07:03 pm IST

गोंडा के मनकापुर सीट से भाजपा विधायक शास्त्री नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। शास्त्री आठवीं बार विधायक चुने गए हैं और वह प्रदेश की योगी आदित्यनाथ नीत सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं।

UP BJP appoints Ramapati Shastri as Protem Speaker- India TV Hindi
UP BJP appoints Ramapati Shastri as Protem Speaker  Image Source : INDIA TV (FILE PHOTO)

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता रमापति शास्त्री को राज्य विधानसभा का कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रो-टेम स्पीकर) नियुक्त किया। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने बताया कि राज्यपाल ने रमापति शास्त्री को प्रो-टेम स्पीकर नियुक्त किया है। गोंडा के मनकापुर सीट से भाजपा विधायक शास्त्री नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। शास्त्री आठवीं बार विधायक चुने गए हैं और वह प्रदेश की योगी आदित्यनाथ नीत सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं।

सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के लिए राज्यपाल को 17 नामों की सूची भेजी गई थी, जिनमें समाजवादी पार्टी विधायक आजम खां सबसे वरिष्ठ हैं। वह दसवीं बार विधायक चुने गए हैं। हालांकि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों और उनके जेल में बंद होने के मद्देनजर उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। अन्य नामों में नौवीं बार विधायक चुने गए सुरेश कुमार खन्ना के साथ-साथ रामपाल वर्मा, दुर्गा प्रसाद यादव, रमापति शास्त्री, सतीश महाना और जय प्रताप सिंह भी शामिल हैं। सातवीं बार विधायक चुने गए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का नाम भी इस सूची में शामिल था।

(इनपुट भाषा) 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत