UP: यूपी के सहारनपुर में बसपा से पूर्व MLC हाजी इकबाल के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने नक्शा पास ना होने की वजह से हाजी इकबाल के घर पर बुलडोजर चलाया है। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, 'बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल को नोटिस दिया गया और फिर अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। इसके बाद कल से तोड़-फोड़ का काम शुरू हुआ। मकान गिरने के बाद यह बंद हो जाएगा। यह अवैध रूप से बिना नक्शे के पारित हुए बनाया गया था।
गौरतलब है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हालही में अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे किए हैं। उन्होंने 25 मार्च 2022 को दूसरी बार यूपी के सीएम के रूप में शपथ ली थी। वह यूपी के सियासी इतिहास में पहले ऐसे सीएम हैं, जो 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सीएम बने हैं। अपराधियों पर शिकंजा कसना हो या कानून व्यवस्था बेहतर करनी हो, योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिनकी हर तरफ चर्चा हो रही है।
योगी सरकार (CM Yogi) अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है। 25 मार्च 2022 से लेकर एक जुलाई 2022 तक कुल 525 एनकाउंटर हुए है। इस दौरान 1034 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं और 425 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं। बदमाशों से हुई इस मुठभेड़ में 68 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।
योगी सरकार माफियाओं को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। एक तरफ उनके अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ उनकी संपत्ति भी जब्त की जा रही है। प्रदेश स्तर के 50 चिन्हित माफियाओं के अलावा डीजीपी मुख्यालय ने भी 12 माफियाओं को चिन्हित किया है। 25 मार्च 2022 से जून 2022 तक गैंगस्टर एक्ट में कुल 192 करोड़ 40 लाख 34 हजार 582 रुपए की संपत्ति जब्त हुई है।
पुलिस ने 2,433 बदमाशों और माफियाओं को चिन्हित किया है। इसके अलावा 17,169 केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 1,645 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और 134 लोगों ने कोर्ट में सरेंडर किया है। 15 के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई है और 36 लोगों के खिलाफ एनएसए लगा है। 788 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है और 618 पर गुंडा एक्ट लगा है। इस दौरान 47 लोगों के लाइसेंस भी कैंसिल किए गए हैं और 719 पेशेवर अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली गई है।
संपादक की पसंद