1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP News: दुल्हन ने सांसद से रस्म के दौरान की सड़क बनवाने की मांग, 35 दिनों में ही मिला तोहफा, जानें पूरा मामला

UP News: दुल्हन ने सांसद से रस्म के दौरान की सड़क बनवाने की मांग, 35 दिनों में ही मिला तोहफा, जानें पूरा मामला

 Published : Jun 14, 2022 03:27 pm IST,  Updated : Jun 14, 2022 03:27 pm IST

UP News: अलीगढ़ से बीजेपी सांसद को कसीसो गांव निवासी नवीन शर्मा के बेटे दीपांशु शर्मा की शादी का न्योता मिला। शादी 2 मई को थी, लेकिन वो इसमें शामिल नहीं हो सके। फिर वो शादी के बाद 8 मई को सांसद सतीश गौतम बहू को आशीर्वाद देने नवीन शर्मा के घर गए थे।

The wedding was on May 2, but he could not attend it.- India TV Hindi
The wedding was on May 2, but he could not attend it. Image Source : SATISH GAUTAM FACEBOOK

Highlights

  • 2 मई को थी शादी
  • प्रियंका शर्मा ने सांसद से मुंह दिखाई में पक्की सड़क मांग ली
  • सांसद ने वादा किया कि एक महीने में उसे पक्की सड़क मिल जाएगी

UP News: अक्सर माना जाता है कि भारत में नेता लोग अपना वादा पूरा नहीं करते। वो वादा करके भूल जाते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। एक सांसद ने वादा किया और उस वादे को केवल 35 दिनों में पूरा भी कर दिखाया। सांसद ने वादे में सड़क बनवाने की बात कही थी और वादा पूरा करते हुए उन्होंने सड़क बनवा भी दी।

मुंहदिखाई में पैसों की जगह मांगी थी सड़क 

मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ का है। अलीगढ़ से बीजेपी सांसद को कसीसो गांव निवासी नवीन शर्मा के बेटे दीपांशु शर्मा की शादी का न्योता मिला। शादी 2 मई को थी, लेकिन वो इसमें शामिल नहीं हो सके। फिर वो शादी के बाद 8 मई को सांसद सतीश गौतम बहू को आशीर्वाद देने नवीन शर्मा के घर गए थे। उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया. इसी दौरान प्रियंका शर्मा ने सांसद से मुंह दिखाई में रुपयों के लिफाफे की जगह घर से शिव मंदिर तक पक्की सड़क मांग ली।

अब क्या था, सब लोग चौंक गए। नवविवाहिता ने यह क्या मांग लिया? लेकिन सांसद ने इस मांग को मानते हुए प्रियंका से वादा किया कि एक महीने में उसे पक्की सड़क मिल जाएगी. लोगों ने सोचा, सांसद जी ने ऐसे ही वादा कर दिया होगा। नेता है, वादे तो करते ही रहते हैं। लेकिन जब सड़क बनने का काम शुरू हुआ तब लोगों को विश्वास हुआ कि सांसद ने सिर्फ वादा किया ही नहीं बल्कि उसे निभाया भी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत