1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: कासना में रोडवेज बस चालक ने मोटरसाइकिल सवार भाइयों को कुचला, एक की हुई मौत दूसरे की हालत गंभीर

UP: कासना में रोडवेज बस चालक ने मोटरसाइकिल सवार भाइयों को कुचला, एक की हुई मौत दूसरे की हालत गंभीर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 16, 2022 04:02 pm IST,  Updated : Mar 16, 2022 04:02 pm IST

घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया, जबकि रंजीत की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Road Accident- India TV Hindi
Road Accident Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • यूपी रोडवेज की बस ने मोटरसाइकिल सवार भाईयों को मारी टक्कर
  • एक भाई ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, दूसरे की हालत गंभीर
  • पुलिस ने आरोपी रोडवेज बस ड्राइवर को किया गिरफ्तार

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गोल चक्कर के पास एक रोडवेज बस चालक ने कथित तौर पर लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को कुचल दिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जनपद संभल के रहने वाले सुनील के रूप में हुई है. वहीं एक अन्य मोटर साइकिल सवार रंजीत सिंह इस घटना में बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों एक-दूसरे के चचेरे भाई थे। दोनों ही ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में काम करते थे.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनो भाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिरसा गोल चक्कर के पास से जा रहे थे, तभी एक रोडवेज बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया, जबकि रंजीत की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

(इनुपट भाषा) 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत