1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: डेढ़ बजे तक नहीं खुलेंगे स्कूल, योगी सरकार ने कम किया टाइम, जानिए कब तक होगी पढ़ाई

UP: डेढ़ बजे तक नहीं खुलेंगे स्कूल, योगी सरकार ने कम किया टाइम, जानिए कब तक होगी पढ़ाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2022 06:41 pm IST,  Updated : Apr 11, 2022 06:47 pm IST

यूपी में अब बच्चों की सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक ही पढ़ाई होगी। जबकि शिक्षकों एवं अन्य कार्यों के लिए स्कूल दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

देशभर में मौसम ने अचानक करवट ली है। अप्रैल में गर्मी ने 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर चुका है। गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा फैसला लिया है।

यूपी में अब बच्चों की सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक ही पढ़ाई होगी। जबकि शिक्षकों एवं अन्य कार्यों के लिए स्कूल दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे। इस ऑर्डर को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। ये आदेश प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के लिए स्कूलों के लिए भी दिया गया है।

लखनऊ जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
Image Source : INDIA TVलखनऊ जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

अवैध कब्जे पर चला योगी का बुलडोजर-

बदायूं जिला प्रशासन ने 9 अप्रैल को सहसवान तहसील के एक सरकारी स्कूल की जमीन पर दबंगों के कब्जे को बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कर दिया। नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, 'जरीफनगर थाना क्षेत्र के रफतपुर गांव में एक सरकारी स्कूल की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया था। कई बार उक्त दबंगों को लिखित चेतावनी दी गई लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं छोड़ा।' 

उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन की मदद से आज विद्यालय की जमीन को बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराया गया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर तहसील प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत