1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. हिमालय छोड़ उत्तर प्रदेश क्यों आ रहे हैं विशालकाय पक्षी? जानिए इसके पीछे की असली वजह

हिमालय छोड़ उत्तर प्रदेश क्यों आ रहे हैं विशालकाय पक्षी? जानिए इसके पीछे की असली वजह

 Published : Jan 19, 2023 12:37 pm IST,  Updated : Jan 19, 2023 12:40 pm IST

वन विभाग की टीम ने पक्षी को पकड़कर 15 दिन के क्वारंटाइन के लिए एलन फॉरेस्ट जू के पशु चिकित्सालय भेज दिया। अब एक बार फिर एक हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध अपने साथी की तलाश में कानपुर पहुंचा है।

दुर्लभ हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध- India TV Hindi
दुर्लभ हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अजीबोगरीब पक्षी मिला था, जिसके बाद यह खबर पूरे कानपुर में आग की तरह फैल गई। पक्षी की पहचान करते हुए वन विभाग ने कहा कि यह एक दुर्लभ हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध है। जब यह पक्षी लोगों के हाथ लगा तो इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोगों ने उन्हें जटायु महाराज के रूप में भी स्वीकार किया। वन विभाग की टीम ने पक्षी को पकड़कर 15 दिन के क्वारंटाइन के लिए एलन फॉरेस्ट जू के पशु चिकित्सालय भेज दिया। अब एक बार फिर अन्य हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध अपने साथी की तलाश में कानपुर पहुंचा है।

कानपुर में फिर मिला हिमालयन ग्रिफॉन गिद्ध

इस पक्षी को कानपुर के कायमगंज के वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया है। टीम ने इस पक्षी को भी लाकर उसके साथी के बगल के पिंजरे में रख दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक उस दिन यह पक्षी भी मौके पर मौजूद था लेकिन वन विभाग की टीम इसे पकड़ने में नाकाम रही। यह पक्षी मौके से उड़ गया था। जिसके बाद से वह कानपुर में घूम रहा था। वहीं विभाग की टीम भी इस पक्षी की तलाश में जुटी हुई थी।

हिमालय से उत्तर प्रदेश क्यों आ रहे हैं? 
इसके साथ ही हिमालयी गिद्ध कौशांबी और देवरिया में भी पाए गए। इन सभी पक्षियों को भी वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। जानकारों के मुताबिक इस वक्त हिमालय में बर्फीले तूफान चल रहे हैं, जिससे बचने के लिए तमाम दुर्लभ पक्षी पलायन कर रहे हैं। यूपी में इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत