1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. राजौरीः बाढ़ में फंसे किशोर को बचाने में आर्मी के अद्भुत कौशल का ये वीडियो दिल जीत लेगा, आप भी देखें

राजौरीः बाढ़ में फंसे किशोर को बचाने में आर्मी के अद्भुत कौशल का ये वीडियो दिल जीत लेगा, आप भी देखें

 Reported By: Manish Prasad, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 23, 2025 07:30 pm IST,  Updated : Jul 23, 2025 07:41 pm IST

राजौरी ज़िले में बाढ़ में फंसे किशोर ने बचाने के लिए भारतीय सेना ने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया। किशोर को बचाने का वीडियो भी सामने आया है।

बाढ़ के बीच टापू में फंसे किशोर को आर्मी ने बचाया- India TV Hindi
बाढ़ के बीच टापू में फंसे किशोर को आर्मी ने बचाया Image Source : REPORTER INPUT

राजौरीः जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले में नौशेरा तवी नदी उफान पर है। भारी बाढ़ के बीच एक टापू पर एक किशोर फंस गया। किशोर लड़के को निकालने के लिए भारतीय सेना को बचाव अभियान के लिए बुलाया गया। आर्मी एविएशन के बहादुर पायलटों ने हेलीकॉप्टर से खराब मौसम के बावजूद तुरंत उड़ान भरी। पायलट खराब मौसम की स्थिति को पार करते हुए बचाव स्थल पर पहुंचे। आर्मी के पायलट ने नौशेरा तवी के बीचों-बीच नीचे की ओर उड़ान भरी, जहां किशोर लड़का अपनी जान के लिए संघर्ष कर रहा था।

सेना ने दिखाया अद्भुत कौशल

पायलटों ने तार की बाधाओं, उफान पर चल रही नदी और स्पष्ट लैंडिंग स्थल न होने के बावजूद असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया और किशोर लड़के को बचाकर नदी के किनारे सुरक्षित पहुंचाया। यह साहस का कार्य उनके कर्तव्य से कहीं बढ़कर है। एक बार फिर भारतीय सेना ने देश सेवा में अपनी योग्यता साबित की।

यहां देखें वीडियो

बारिश से नदी और नाले उफान पर

बता दें कि जम्मू-कश्मी के राजौरी ज़िले में भारी बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। नदियां और नाले उफान पर हैं। नदी से सटे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नौशेरा तवी नदी उफान पर है। बाढ़ में एक किशोर फंस गया था। जिसे सुरक्षित निकालने के लिए सेना ने जान की बाजी लगा दी। 

रियासी में भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत 

वहीं, रियासी जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात को माहोरे तहसील के बदोरा पहाड़ी क्षेत्र में भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर के पास हुई। उन्होंने बताया कि जब भूस्खलन हुआ तब दोनों लोग एक तंबू में सो रहे थे। उन पर मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर सुचारू प्रबंधन का जिम्मा था। 

अधिकारियों ने बताया कि आम नागरिकों और पुलिस ने बचाव अभियान संचालित किया तथा मलबे से दोनों के शव बरामद किए। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान तुली कलावन निवासी रशपाल सिंह (26) और चेनानी निवासी रवि कुमार (23) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।