1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. होली के रंग में रंगा कश्मीर, जवानों ने पूरे उत्साह के साथ मनाया रंगो का त्योहार

होली के रंग में रंगा कश्मीर, जवानों ने पूरे उत्साह के साथ मनाया रंगो का त्योहार

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Akash Mishra
 Published : Mar 25, 2024 04:54 pm IST,  Updated : Mar 25, 2024 04:54 pm IST

कश्मीर के विभिन इलाकों में तैनात जवानों ने आज यहां भी होली का पर्व उत्साह और जोश के साथ मनाया। आज होली के इस मौके पर रंगों में डूबे जवान संगीत के मधुर तालों पर थिरकते नजर आए।

कश्मीर में भी जवानों ने जमकर खेली होली - India TV Hindi
कश्मीर में भी जवानों ने जमकर खेली होली

देशभर में आज होली का त्योहार जोर-शोर से मनाया जा रहा है। पूरे देश के साथ-साथ कश्मीर में भी होली का पर्व बेहद उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कश्मीर में तैनात जवानों ने पूरे उत्साह के साथ रंगो का त्योहार मनाया। श्रीनगर के सशस्त्र सीमा बल के मुख्यालय में होली पर एक खूबसूरत रंगों की तस्वीर देखी गई। इतनी ही नहीं होली के रंगों में डूबे जवान संगीत के मधुर तालों पर थिरकते नजर आए। 

होली के रंगों में डूबे जवान संगीत पर थिरके 

कश्मीर के विभिन्न इलाकों में तैनात जवानों ने आज होली के खूब रंग बिखेरे और बिना किसी धर्म जाति के जमकर मस्ती की। होली के रंगों में डूबे जवान संगीत के मधुर तालों पर थिरकते नजर आए। घर परिवार से दूर इन जावानों ने आज अपना दूसरा परिवार कहलाए जाने वाले अपनी अपनी बटालियन में जमकर होली की मस्ती और बड़े ही जोश औरर हर्षोओलास के साथ रंगो भरा यह त्योहार मनाया।

जवान और अफसर ने एकसाथ की मस्ती  

इस मौके पर जवान और अफसर में कोई फर्क नहीं देखा गया, सभी एक साथ मस्ती करते नज़र आए। क्यों कि इन त्योहारों का इंतज़ार जवानों को बड़ी बेसब्री से रहता है, जब यह लोग कठिन से कठिन परिस्थितियों के बीच खुशी के दो-चार पल चुरा लेते हैं। कश्मीर में न केवल सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने होली मनाई,  बल्कि कश्मीर घाटी में तैनात भारतीय सेना, सीमा सुरक्षाबल और सीआरपीफ के जवान भी अपने अपने कैम्प्स में होली का यह त्योहार मनाते नजर आए।

'इस साल की होली खास'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज होली के मौके पर कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने के कारण इस साल की होली खास है। अमित शाह और गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के पदाधिकारियों के साथ होली मनाई। केंद्रीय गृह मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री ने थलतेज इलाके में बीजेपी के गांधीनगर लोकसभा कार्यालय में जुटे पार्टी नेताओं को रंग लगाया।

ये भी पढ़ें- यूपी में किस जिले से होती है गंगा नदी की एंट्री, जानें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस साल की होली को बताया खास, कहा- भगवान 500 सालों बाद रंगों का त्योहार मना रहे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।