1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आबिद रमज़ान शेख के माता-पिता ने अपने घर पर तिरंगा फहराया

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आबिद रमज़ान शेख के माता-पिता ने अपने घर पर तिरंगा फहराया

 Reported By: Manzoor Mir Written By: Kajal Kumari
 Published : Aug 15, 2026 10:35 am IST,  Updated : Aug 15, 2026 11:43 am IST

लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादी आबिद रमज़ान शेख के माता-पिता ने शोपियां के छोटीपोरा स्थित अपने घर पर तिरंगा फहराया।

लश्कर आतंकी के माता पिता ने फहराया तिरंगा- India TV Hindi
लश्कर आतंकी के माता पिता ने फहराया तिरंगा Image Source : REPORTER

आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है और देश के अलग अलग हिस्से से कई तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर जो जम्मू कश्मीर से आई है वो कुछ ज्यादा ही खास है। दरअसल, लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादी आबिद रमज़ान शेख के माता-पिता ने शोपियां के छोटीपोरा स्थित अपने घर पर तिरंगा फहराया। सामने आई इस तस्वीर को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि छोटापारा इलाके में एक आतंकी के परिवार ने शान से तिरंगा फहराया है। माता पिता के चेहरे पर देश के लिए गर्व और स्वाभिमान की झलक है, जो अलग ही कहानी कहती है।  


कौन है आबिद रमजान शेख
आबिद रमजान शेख लश्कर ए तैयबा का कमांडर है और उसके निर्देश पर कई बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। उसके खिलाफ कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसके खिलाफ साल 2022 में जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF Jawan) के जवान की हत्या में शामिल होने के आरोप लगे थे। उस वक्त हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

सीआरपीएफ जवान की हुई थी हत्या
उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों ने साल 2022 में  सीआरपीएफ जवान मुख्तार अहमद की शोपियां के चेक चोटीपुरा इलाके स्थित उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस बारे में आईजीपी ने ट्वीट किया था, ‘‘हमने सीआरपीएफ जवान के हत्यारे को गिरफ्तार किया है। अपराध में इस्तेमाल हथियार (पिस्तौल) उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) जो आतंकवाद के इस अपराध में उसका साथ दे रहा था, उसे भी गिरफ्तार किया गया है।'' इस अपराध को आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा ने अंजाम दिया था और आबिद रमजान शेख के निर्देश पर ही यह हमला किया गया था।

लाल चौक पर फहराया तिरंगा
श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक से स्वतंत्रता दिवस के जश्न की तस्वीर सामने आई है। जहां कभी तिरंगा फहराने पर विवाद, हिंसा और पत्थरबाजी होती थी, वहीं आज हजारों लोग बिना किसी डर या डर के हाथों में तिरंगा लिए स्वतंत्रता दिवस मनाते दिखे। आज लाल चौक में हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दे रहा था और हर कोई अलग-अलग तरीकों से 15 अगस्त का जश्न मनाता दिखा।यहां आए हर किसी को गर्व महसूस हुआ कि उन्हें कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस मनाने का मौका मिला। ऐतिहासिक लाल चौक में मिला।

लाल चौक पर फहराया तिरंगा
Image Source : REPORTERलाल चौक पर फहराया तिरंगा

ये भी पढ़ें:
लश्कर कमांडर लतीफ भट की सूचना देने पर मिलेगा 15 लाख रुपये इनाम, जगह-जगह पर पोस्टर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।