1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शख्स PSA के तहत हिरासत में लिया गया, पुलिस ने बताई वजह

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शख्स PSA के तहत हिरासत में लिया गया, पुलिस ने बताई वजह

 Published : Mar 27, 2024 11:46 pm IST,  Updated : Mar 28, 2024 06:16 am IST

मीर मोहम्मद चौधरी की पहचान एक आदतन समस्या पैदा करने वाले के रूप में की गई है जो समाज के शांतिपूर्ण अस्तित्व के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : DEMO

पुलिस ने कहा कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक व्यक्ति को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी सार्वजनिक सुरक्षा और शांति के लिए खतरा है। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम कुछ मामलों में बिना किसी आरोप या मुकदमें के दो साल तक हिरासत में रखने की अनुमति देता है।

आदतन अपराधी है आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, गोहलाद गांव के निवासी मीर मोहम्मद चौधरी की पहचान एक आदतन समस्या पैदा करने वाले के रूप में की गई है जो समाज के शांतिपूर्ण अस्तित्व के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा है। पुलिस ने एक बयान में कहा, उसने समुदाय के भीतर आतंक और भय फैलाने के लिए विभिन्न रणनीति अपनाकर व्यवहार का एक पैटर्न प्रदर्शित किया है।

पुलिस ने कहा, "सार्वजनिक व्यवस्था के लिए हानिकारक आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए, जिला पुलिस, पुंछ ने जिला मजिस्ट्रेट, पुंछ से प्राप्त हिरासत आदेश पर कार्रवाई करते हुए चौधरी को पीएसए के तहत हिरासत में लेने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। 

पुंछ में देर रात विस्फोट

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार देर रात एक विस्फोट हुआ। हालांकि, इस धमाके से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि रात करीब 11.15 बजे पुंछ शहर में जिला अस्पताल के आसपास एक धार्मिक स्थल से सटी गली में विस्फोट की सूचना मिली, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और सेना के जवान फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ विस्फोट की प्रकृति की जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा चीनी हथगोले फेंकने के बाद विस्फोट हुआ है। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस आतंकियों और अपराधियों पर कड़ी नजर रख रही है। 

इनपुट- भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।