1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. 'अब समय आ गया, जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों को देश के खेलने के लिए भी बुलाया जाए,' जानिए ऐसा क्यों बोले उमर अब्दुल्ला

'अब समय आ गया, जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों को देश के खेलने के लिए भी बुलाया जाए,' जानिए ऐसा क्यों बोले उमर अब्दुल्ला

 Reported By: Manzoor Mir Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 28, 2026 01:24 pm IST,  Updated : Feb 28, 2026 01:30 pm IST

सीएम उमर अब्दुला ने कहा कि टीम में एक दो खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनने को तैयार हैं। उन्होंने स्टेडियम में पहुंचकर मैच का लुत्फ उठाया।

सीएम उमर अब्दुल्ला- India TV Hindi
सीएम उमर अब्दुल्ला Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर पहला रणजी खिताब जीतने के करीब है। इस पर राज्य के सीएम उमर अब्दुल्ला का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा, 'मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हमारे खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने के लिए बुलाया जाए या उनसे पूछा जाए। उनमें से एक या दो निश्चित रूप से इंडियन क्रिकेट टीम के रंग की जर्सी पहनने के हकदार हैं।'

जीत के करीब जम्मू-कश्मीर टीम

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में एक नया इतिहास बन रहा है। जम्मू कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच में जीत के करीब है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जीत का जश्न मनाने और अपनी टीम के साथ टीम का हौसला बढ़ाने के लिए कर्नाटक स्टेडियम में मौजूद हैं। यह जीत जम्मू और कश्मीर के लिए एक ऐतिहासिक जीत होगी।

स्टेडिय पहुंचे सीएम

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को अपनी टीम के ऐतिहासिक खिताब जीतने के पल को देखने के लिए हुबली पहुंचे। मैच का परिणाम शनिवार को किसी समय आ सकता है। 

मिथुन मन्हास भी रहे मौजूद

भारतीय क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के पूर्व प्रशासक मिथुन मन्हास पहले दिन से यहां मौजूद थे लेकिन गुरुवार को भारत के टी20 विश्व कप सुपर 8 मैच के लिए चेन्नई गए थे। वह लौट गए हैं और उनके साथ बीसीसीआई के दूसरे शीर्ष अधिकारियों के भी शनिवार को अंतिम दिन उपस्थिति होने उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।