1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर पर फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर पर फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

 Published : Oct 11, 2025 02:56 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 03:05 pm IST

बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सेना के जवान सर्च ऑपरेशन चला रही है। स्थानीय लोगों को भी अलर्ट किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अग्रिम गांवों के ऊपर दो पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते हुए दिखाई दिए। भारतीय सीमा के अंदर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

इलाके की घेराबंदी की गई

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात घगवाल क्षेत्र के चल्लियारी गांव और रामगढ़ के चमलियाल गांव के ऊपर ड्रोन देखे गए। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने शनिवार तड़के दोनों इलाकों की घेराबंदी की। सुरक्षाबलों के जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सीमा के इस ओर ड्रोन से कोई हथियार या नशीले पदार्थ न गिराए गए हों। 

स्थानीय लोगों को भी किया गया अलर्ट

अधिकारियों ने बताया कि ताजा जानकारी मिलने तक तलाशी अभियान जारी है। स्थानीय लोगों को भी सतर्क किया गया है। सुरक्षाबलों की टीम पूरी तरह चौकन्ना है। जैसे ही ड्रोन दिखेगा, उसे गोली मारकर नीचे गिरा दिया जाएगा। 

पिछले महीने भी दिखे थे पाकिस्तानी ड्रोन

बता दें कि पिछले महीनों में सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में करालियन, नंगा और अन्य सीमावर्ती गांवों पर पाकिस्तानी ड्रोनों की कई बार गतिविधि देखी गई थी। इनमें से कुछ मामलों में नशीले पदार्थों की स्मगलिंग की आशंका जताई गई थी।

ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तानी ड्रोन

मई 2025 में 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाओं ने दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा दिया था, जिसमें जम्मू क्षेत्र के कई स्थानों पर ब्लैकआउट और विस्फोटों की खबरें आई थीं।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।