1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, आतंकियों के 3 सहयोगी अरेस्ट

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, आतंकियों के 3 सहयोगी अरेस्ट

 Published : Apr 02, 2024 12:39 pm IST,  Updated : Apr 02, 2024 12:39 pm IST

आरोपियों की पहचान फैसल अहमद निवासी बाबा यूसुफ सोपोर, आकिब मेहराज निवासी संग्रामा सोपोर और आदिल अकबर निवासी कुशल माटू सोपोर के रूप में हुई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE

जम्मू-कश्मीर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर सोपोर में आतंकियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, फ्रूट मंडी क्रॉसिंग पर स्थापित एक पुलिस चौकी पर सुरक्षाबलों ने संदिग्ध व्यक्तियों को भागने का प्रयास करते देखा। आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान फैसल अहमद निवासी बाबा यूसुफ सोपोर, आकिब मेहराज निवासी संग्रामा सोपोर और आदिल अकबर निवासी कुशल माटू सोपोर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्तौल, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।