1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. Jamshedpur East Election Results: जमशेदपुर ईस्ट से सीनियर कांग्रेस नेता अजॉय कुमार हारे, जाने किसे मिली जीत

Jamshedpur East Election Results: जमशेदपुर ईस्ट से सीनियर कांग्रेस नेता अजॉय कुमार हारे, जाने किसे मिली जीत

 Published : Nov 23, 2024 07:45 am IST,  Updated : Nov 23, 2024 08:17 pm IST

Jamshedpur East Assembly-Election-Result-2024: जमशेदपुर ईस्ट के चुनाव रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। यहां से बीजेपी उम्मीदवार पूर्णिया साहू विधायक चुनी गई हैं।

मशेदपुर पूर्व विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2024- India TV Hindi
मशेदपुर पूर्व विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2024 Image Source : INDIA TV

Jamshedpur East Assembly-Election-Result-2024-LIVE: जमशेदपुर ईस्ट (पूर्व) विधानसभा सीट एक बार फिर से बीजेपी के खाते में आ गई है। यहां से राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू ने जीत दर्ज की है। उन्होंने सीनियर कांग्रेस नेता अजॉय कुमार को 42871 वोटों से हराया। पूर्णिमा पहली बार विधायक चुनी गई हैं। यहां से उनके ससुर रघुवर दास कई बार विधायक रह चुके हैं। 

इस सीट से 24 उम्मीदवार चुनाव चुनाव लड़ रहे थे। पूर्णिमा साहू को 107191 वोट तो कांग्रेस को 64320 मत मिले। निर्दलीय शिवकुमार सिंह को 15471 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे। 

बीजेपी का गढ़ मानी जाती है यह सीट

यहां पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था। जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है। बीजेपी के रघुबर दास 1995 से 2014 तक लगातार विजेता रहे। हालांकि पिछले चुनाव में वह मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए निर्दलीय सरयू राय से चुनाव हार गए थे। सरसू बीजेपी से बगावत करके चुनाव लड़े थे। वह इस बार यहां से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इसका मतलब यहां के लोगों को नया विधायक मिलेगा।

जमशेदपुर ईस्ट के पिछले विजेता 

  1. 1967: एमजे अखौरी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 
  2. 1969: केदार दास-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
  3. 1972: केदार दास-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
  4. 1977: दीना नाथ पांडे- भारतीय जनता पार्टी
  5. 1980: दीना नाथ पांडे- भारतीय जनता पार्टी
  6. 1985: दरयुस नरीमन-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  7. 1990: दीना नाथ पांडे-भारतीय जनता पार्टी
  8. 1995: रघुबर दास-भारतीय जनता पार्टी
  9. 2000: रघुबर दास-भारतीय जनता पार्टी
  10. 2005: रघुबर दास-भारतीय जनता पार्टी
  11. 2009: रघुबर दास-भारतीय जनता पार्टी
  12. 2014: रघुबर दास-भारतीय जनता पार्टी
  13. 2019: सरयू राय-निर्दलीय

लोकसभा में बीजेपी को मिली थी जीत

जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जमशेदपुर पूर्व झारखंड राज्य के पूर्वी सिंहभूम जिले के अंतर्गत आता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विद्युत बरन महतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के समीर कुमार मोहंती को हराकर जमशेदपुर लोकसभा सीट से 259782 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य दल भाजपा, कांग्रेस और झामुमो हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।