1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी का सनसनीखेज आरोप, "CM हेमंत सोरेन की हत्या की थी कोशिश"

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी का सनसनीखेज आरोप, "CM हेमंत सोरेन की हत्या की थी कोशिश"

 Written By: Malaika Imam
 Published : Aug 11, 2026 03:58 pm IST,  Updated : Aug 11, 2026 04:23 pm IST

इरफान अंसारी ने एक बड़ा बयान देते हुए आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के बाहर बीजेपी विधायकों का धरना-प्रदर्शन सीएम की हत्या की एक साजिश थी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी- India TV Hindi
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी Image Source : PTI

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकारी आवास के बाहर बीजेपी विधायकों का धरना-प्रदर्शन महज एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को जान से मारने की एक साजिश थी।

मंत्री ने दावा किया कि जब यह प्रदर्शन चल रहा था, तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवार (पत्नी और बच्चों) के साथ घर के अंदर मौजूद थे। उन्होंने इस पूरी घटना को लेकर सीएम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और कहा कि अगर ऐसी कोशिश की गई है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कल बाल-बाल बचे। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा की कार्यवाही चल रही थी, उसी दौरान बीजेपी विधायकों ने मुख्यमंत्री के आवास पर जाकर धरना दिया। मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री का आवास सड़क किनारे है और वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, तो इस तरह का प्रदर्शन गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

"उनके प्रदर्शन के पीछे वास्तविक मंशा क्या थी?"

उन्होंने कहा, “मान लीजिए कोई व्यक्ति दीवार फांदकर अंदर चला जाता, तो क्या होता? मुख्यमंत्री वहां अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मौजूद थे। अगर कोई अनहोनी हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती?" मंत्री ने कहा कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि मुख्यमंत्री आवास पर धरना देने वाले लोगों की पहचान की जाए और यह पता लगाया जाए कि उनके प्रदर्शन के पीछे वास्तविक मंशा क्या थी।

इरफान अंसारी ने कहा कि यदि जांच में यह सामने आता है कि प्रदर्शन का उद्देश्य मुख्यमंत्री की हत्या या हत्या का प्रयास था, तो बीजेपी विधायकों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

छात्रों के आंदोलन पर क्या बोले हेमंत सोरेन?

बता दें कि झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन अभी भी जारी है। छात्रों के आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार ने छात्रों की अधिकांश मांगें स्वीकार कर ली हैं। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा का भी भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, "हम सभी परीक्षाओं की समीक्षा के लिए तैयार हैं। परीक्षा प्रणाली में सुधार किया जाएगा।"

ये भी पढ़ें-

ममता की TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ED द्वारा फ्रीज बैंक खातों पर कलकत्ता HC का आदेश बरकरार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, लोकसभा की कार्यवाही फिर स्थगित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।