1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड: हेमंत सरकार में कौन-कौन बनेगा मंत्री? देखें संभावित मंत्रियों की पूरी लिस्ट

झारखंड: हेमंत सरकार में कौन-कौन बनेगा मंत्री? देखें संभावित मंत्रियों की पूरी लिस्ट

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 26, 2024 11:37 pm IST,  Updated : Nov 26, 2024 11:37 pm IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा को विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद हेमंत सोरेन 28 नवंबर को सीएम पद की दोबारा शपथ लेंगे। उनकी नई कैबिनेट में कौन कौन मंत्री होंगे, देखें पूरी लिस्ट-

hemant soren cabinet- India TV Hindi
हेमंत सोरेन की नई कैबिनेट Image Source : FILE PHOTO

झारखंड में जेएमएम को मिली बंपर जीत के बाद 28नवंबर को हेमंत सोरेन दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में जो नई कैबिनेट का गठन हो रहा है उसमें कौन कौन मंत्री होगा, इसके संभावित नामों की लिस्ट सामने आई है। रविवार को इंडिया गठबंधन के घटक दलों जेएमएम, कांग्रेस और राजद ने अलग-अलग बैठकें की। इसके बाद सीएम आवास में संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में हेमंत सोरेन को इंडिया विधायक दल का नेता चुना गया। 

ये हैं संभावित नाम

हेमंत सोरेन की कैबिनेट में झामुमो के छह मंत्री होंगे, जिसमें सीएम का नाम भी शामिल हैं। वहीं नई कैबिनेट में कांग्रेस के चार मंत्री और राजद के कोटे से एक मंत्री हो सकता है। खबर है कि अगर माले की ओर से भी मंत्री पद की मांग की जाती है तो इंडिया गठबंधन इसपर विचार कर सकता है। 

नई कैबिनेट में दिख सकते हैं पांच नए चेहरे

हेमंत की कैबिनेट में कम से कम पांच नए चेहरे दिखाई दे सकते हैं, जिसमें जेएमएम से दीपक बिरुवा, हफीजुल हसन और रामदास सोरेन फिर से मंत्री बन सकते हैं। महिला कोटे से लुईस मरांडी या सविता महतो में से एक को मंत्री बनाया जा सकता है। नए चेहरों में अनंत प्रताप देव का नाम आगे चल रहा है। इसके अलावा रवींद्र नाथ महतो, मथुरा महतो, उमाकांत रजक और भूषण तिर्की भी रेस में शामिल हैं।

झामुमो कोटे से ये हो सकते हैं मंत्री

हेमन्त सोरेन (मुख्यमंत्री) (बरहेट)

अनंत प्रताप देव (भवनाथपुर)
दीपक बिरुआ (चाईबासा)
राम दास सोरेन (घाटशिला)
मथुरा प्रसाद महतो (टुंडी)
हफीजुल हसन (मधुपुर)

कांग्रेस कोटे से ये हो सकते हैं मंत्री

रामेश्वर उरांव (लोहरदगा)
इरफान अंसारी (जामताड़ा)
प्रदीप यादव (पोरैयाहाट)
कुमार जयमंगल उर्फ ​​अनुप सिंह (बेरमो)

राजद कोटे से ये हो सकते हैं मंत्री

सुरेश पासवान (देवघर)

विधानसभा चुनाव के नतीजों में जेएमएम ने बड़ी जीत हासिल की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।