1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. Silli Election Results: सिल्ली विधानसभा सीट पर किसे मिली जीत? यहां जानें

Silli Election Results: सिल्ली विधानसभा सीट पर किसे मिली जीत? यहां जानें

 Published : Nov 23, 2024 07:45 am IST,  Updated : Nov 23, 2024 09:54 pm IST

Silli assembly election result 2024 : झारखंड चुनाव में सिल्ली विधानसभा सीट का रिजल्ट आ गया है। यहां से जेएमएम के उम्मीदवार अमित कुमार ने जीत हासिल की है।

Silli Assembly Election- India TV Hindi
सिल्ली विधानसभा चुनाव Image Source : INDIA TV

Silli Election Results: सिल्ली झारखंड विधानसभा की कुल 81 सीटों में एक अहम विधानसभा सीट है। इस विधानसभा सीट पर भी दिलचस्प मुकाबले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार अमित कुमार ने जीत हासिल की है। इस सीट पर एनडीए के घटक दल ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू ) के सुदेश महतो  को हार का सामना करना पड़ा है। सिल्ली विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार अमित कुमार ने 23867 वोटों से जीत हासिल की है। अमित कुमार को कुल 73169 वोट मिले। वहीं आजसू के सुदेश कुमार महतो को कुल 49302 वोट मिला।

2019 के विधानसभा चुनाव में कौन जीता?

2019 के विधानसभा में आजसू के सुदेश कुमार महतो ने 20,195 सीटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 52.74% वोट शेयर के साथ 83,700 वोट मिले थे। उन्होंने जेएमएम की सीमा देवी को हराया था। सीमा देवी को 40.01% वोट शेयर के साथ कुल 63,505 वोट मिले थे।

2014 के विधानसभा चुनाव में कौन जीता?

2014 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम के अमित कुमार ने इस सीट से जीत हासिल की थी। मित कुमार को 55.71% वोट शेयर के साथ 79,747 वोट मिले थे। आजसू उम्मीदवार सुदेश कुमार महतो को 34.93% वोट शेयर के साथ कुल 50,007 वोट मिले थे। अमित कुमार ने सुदेश कुमार महतो को 29,740 वोटों के अंतर से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।