1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. Video: धनबाद में ग्रामीणों को सांसद के गुंडों ने जमकर पीटा, स्कॉर्पियो में भर ले गए, पुलिस तमाशा देखती रही

Video: धनबाद में ग्रामीणों को सांसद के गुंडों ने जमकर पीटा, स्कॉर्पियो में भर ले गए, पुलिस तमाशा देखती रही

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 18, 2024 11:48 pm IST,  Updated : Nov 18, 2024 11:55 pm IST

धनबाद में सांसद के गुंडों ने गांव के लोगों को जमकर पीटा और विरोध करने वाले लोगों को स्कॉर्पियो में भरकर ले गए। इसके साथ ही गांव के अन्य लोगों को लाठी दिखाकर धमकी भी दी।

Dhanbad- India TV Hindi
धनबाद में मारपीट Image Source : INDIA TV

झारखंड के धनबाद से ऐसा नजारा सामने आया है, जिसने फिल्म वासेपुर की यादें ताजा कर दीं। यहां आज भी गुंडाराज कायम है और इस कदर कायम है कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक सांसद के गुंडों ने गांव के लोगों को जमकर पीटा और कुछ लोगों को स्कॉर्पियो में जबरन भरकर ले गए। खास बात यह है कि एक पुलिसकर्मी पूरा नजारा देख रहा था, लेकिन उसने इन गुंडों को एक बार भी रोकने की कोशिश नहीं की।

बताया जा रहा है कि सांसद ढुल्लू महतो अपनी 5252 नंबर की स्कॉर्पियो पर काफिले के साथ निकले थे। इस बीच गांव के लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। ऐसे में सांसद को गुंडों ने विरोध करने वाले लोगों को पीटा और कुछ लोगों को गाड़ी में भरकर अपने साथ ले गए। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस या सांसद की तरफ से वीडियो को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

शत्रुघ्न महतो का हो रहा विरोध

सांसद दुल्लू माहतो के भाई शत्रुघ्न महतो को भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए जब ढुल्लू महतो अपने भाई शत्रुघ्न महतो के साथ निकले तो गांव के लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद ढुल्लू महतो और उनके गुर्गों ने ग्रामीणों के साथ बाघमारा में मारपीट की। ढुल्लू महतो के गुर्गों ने ग्रामीणों की लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। 

दो ग्रामीणों को उठा ले गए

सांसद के गुंडे दो ग्रामीणों को जबरन अपने वाहन में उठाकर भी ले गए। सांसद ढुल्लू महतो अपने 5252 नंबर के स्कॉर्पियो काफिले के रूप में लेकर निकले थे। काफी देर तक हो हंगामा के बाद सांसद अपने काफिले के साथ मौके से निकलते बने। पूरे घटना क्रम का वीडियो वायरल होने के बाद बाघमारा विधानसभा की राजनीति गर्म हो गई है।

(धनबाद से कुंदन सिंह की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।