1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Bihar Board 10th Result 2020 : आज नहीं जारी होंगे 10वीं के नतीजे, यहां देखें हर अपडेट

Bihar Board 10th Result 2020 : आज नहीं जारी होंगे 10वीं के नतीजे, यहां देखें हर अपडेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2020 05:10 pm IST,  Updated : May 23, 2020 05:10 pm IST

बिहार बोर्ड द्वारा आज यानी 23 मई को कक्षा 10वीं के नतीजे नही जारी किए जाएंगे।

Bihar Board BSEB 10th Result 2020 not today check updates- India TV Hindi
Bihar Board BSEB 10th Result 2020 not today check updates Image Source : PTI

Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड द्वारा आज यानी 23 मई को कक्षा 10वीं के नतीजे नही जारी किए जाएंगे। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने पुष्टि की है कि बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम जारी करने की तारीख अभी तक तय नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नतीजे 25 मई के बाद जारी हो सकता है।। इससे पहले, अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि परिणाम चार से पांच दिनों के भीतर घोषित होने वाले हैं। अध्यक्ष के अनुसार, कुछ मूल्यांकन के बाद की प्रक्रिया शेष है, जिसके बाद परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in, bsebresult.online, bsebonline.org, biharboard.online पर भी उपलब्ध होगा। इस साल, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए 15.29 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं, जो उत्सुकता से अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

SMS से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट:

रिजल्ट जानने के लिए छात्र-छात्राों को अपने मोबाइल पर BSEB10 -space- ROLL NUMBER टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजते ही आपके पास बोर्ड की तरफ से आपका परिणाम भेज दिया जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन