1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Covid -19: लॉकडाउन के चलते बीएसएफ कांस्टेबल जीडी लिखित परीक्षा स्थगित

Covid -19: लॉकडाउन के चलते बीएसएफ कांस्टेबल जीडी लिखित परीक्षा स्थगित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2020 09:26 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 09:26 pm IST

कोरोना वायरस महामारी की मार और लॉकडाउन को देखते हुए महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल ने बीएसएफ कांस्टेबल की जीडी लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है।

bsf constable gd written exam postponed due to lockdown- India TV Hindi
bsf constable gd written exam postponed due to lockdown

कोरोना वायरस महामारी की मार और लॉकडाउन को देखते हुए महानिदेशक सीमा सुरक्षा बल ने बीएसएफ कांस्टेबल की जीडी लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 12 अप्रैल को होने वाली थी लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। इसको लेकर नोटिस भी जारी की गई है। नोटिस के अनुसार वे सभी उम्मीदवार जिन्होनें PST/PET परीक्षा को क्वालीफाई किया है। उन्हें सूचित किया जाता है कि उनकी जो लिखित परीक्षा केंद्रशासित प्रदेश जम्मू- कश्मीर और लद्दाख डिवीजन के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 12 अप्रैल 2020 को आयोजित होनी थी। अब 12 अप्रैल 2020 को आयोजित नहीं की जाएगी। नोटिस में इसके स्थगित होने का कारण कोरोना वायरस (COVID-19) का संक्रमण बताया गया है। बीएसएफ के डीजी की ने कहा है कि लिखित परीक्षा के लिए आगामी तारीख की घोषणा जल्द होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

bsf