1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. DSSSB DASS 2019: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

DSSSB DASS 2019: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2019 01:29 pm IST,  Updated : Sep 17, 2019 01:29 pm IST

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विज्ञापन संख्या 02/17 के विरुद्ध ग्रेड IV (दास) के पद के लिए लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

DSSSB DASS Admit Card 2019 Released @dsssb.gov.in- India TV Hindi
DSSSB DASS Admit Card 2019 Released @dsssb.gov.in

DSSSB DASS Admit Card 2019: जिन छात्रों को  (DSSSB) के एडमिट कार्ड  आने का इंतजार था उनके लिए खुशखबरी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विज्ञापन संख्या 02/17 के विरुद्ध ग्रेड IV (दास) के पद के लिए लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ग्रेड 2 दास पदों के लिए अपने डीएसएसएसबी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन क्रमांक और डीओबी प्रदान कर अपना ग्रेड 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार DSSSB DASS परीक्षा जैसे तिथि, स्थान और समय के बारे में सभी विवरण DSSSB 02/17 एडमिट कार्ड पर प्राप्त कर सकते हैं। DSSSB DASS परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और इसमें MCQ / वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा दो भाषा ( हिंदी और अंग्रेजी) में आयोजित होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन