1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE मेन/एडवांस और NEET 2020 की परीक्षाएं स्थगित, HDR मंत्री निशंक ने बताया कब होंगी परीक्षाएं

JEE मेन/एडवांस और NEET 2020 की परीक्षाएं स्थगित, HDR मंत्री निशंक ने बताया कब होंगी परीक्षाएं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2020 07:53 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 08:03 pm IST

रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि, 'छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने JEE और NEET परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। JEE Main की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी।

HRD Minister Ramesh Pokhriyal Nishank, NEET 2020, JEE 2020- India TV Hindi
HRD Minister Ramesh Pokhriyal Nishank Image Source : ANI

नई दिल्ली। JEE मेन/एडवांस और NEET 2020 परीक्षाओं को लेकर बड़ी खबर आ गई है। मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने आज कहा कि ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेश मेंस (JEE Main) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2020) स्थगित कर दी गई हैं। इसके साथ के लिए नए सिरे से तारीखों की घोषणा कर दी है। JEE मेन/एडवांस और NEET 2020 की परीक्षाएं अब सितंबर में आयोजित की जाएंगी।

रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर बताया कि, ''छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमने JEE और NEET परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। JEE Main की परीक्षा 1 से 6 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। JEE एडवांस्ड की परीक्षा 27 सितंबर और NEET की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। बता दें कि, मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए NEET परीक्षा और IIT सहित इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए JEE मेन्स दोनों जुलाई में निर्धारित थीं। दोनों प्रमुख परीक्षाएं राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाती हैं और लाखों छात्र उनके लिए बैठेंगे।

मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्विटर अकाउंट के जरिए ये जरूरी सूचना दी है। HRD मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने राष्ट्रीय इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए नए सिरे से तारीखों की घोषणा कर दी है। 

ये है JEE और NEET 2020 परीक्षाओं का नया शेड्यूल

  • JEE Main 2020 को 1 से 6 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।
  • JEE (एडवांस) परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित होगी।
  • NEET 2020 परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित होगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन