1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. PTET 2020 Exam: स्थगित हुई राजस्थान पीटीईटी परीक्षा, जानिए कब होंगे एग्जाम

PTET 2020 Exam: स्थगित हुई राजस्थान पीटीईटी परीक्षा, जानिए कब होंगे एग्जाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2020 02:59 pm IST,  Updated : Jun 27, 2020 02:59 pm IST

राजस्थान प्री टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PTET 2020) स्थगित कर दिया गया है. पहले ये परीक्षा जुलाई में होने वाला था। लेकिन अब ये एग्जाम अगस्त में आयोजित किया जाएगा।

rajasthan ptet schedule 2020 exam postponed- India TV Hindi
rajasthan ptet schedule 2020 exam postponed Image Source : FILE

राजस्थान प्री टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PTET 2020) स्थगित कर दिया गया है. पहले ये परीक्षा जुलाई में होने वाला था। लेकिन अब ये एग्जाम अगस्त में आयोजित किया जाएगा। डुंगर कॉलेज, बिकानेर से मिले अपडेट्स के मुताबिक, अब यह परीक्षा 16 अगस्त को होगी। इस साल भी डुंगर कॉलेज, बिकानेर ही पीटेट का आयोजन करेगा। पिछले साल भी डुंगर कॉलेज, बिकानेर ने ही राजस्थान पीटेट का आयोजन किया था। 2017 और 2018 में परीक्षा का आयोजन महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी ने किया था।

नोटिफिकेशन के मुताबिक 15 अगस्त को होने वाली इस परीक्षा के लिए 1 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, वहीं इसका रिजल्ट 29 अगस्त को संभावित है। काउंसलिंग सितंबर में होगी। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल भी डुंगर कॉलेज बीकानेर ने ही राजस्थान पीटेट का आयोजन किया था। जबकि 2017 और 2018 में ये परीक्षा महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी ने, 2016 में कोटा यूनिवर्सिटी ने आयोजित किया था। वहीं इससे पहले 1995-96, 1998-99, 2004, 2007 और 2015 में महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी ये परीक्षा आयोजित कर चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन