1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. लखनऊ में सेना के लिये 31 मई को होने वाली भर्ती स्थगित

लखनऊ में सेना के लिये 31 मई को होने वाली भर्ती स्थगित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2020 02:56 pm IST,  Updated : May 27, 2020 02:56 pm IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 31 मई को होने वाली सेना के लिये आम प्रवेश परीक्षा(सीईई) को स्थगित कर दिया है।

recruitment to be held on 31st may for army in lucknow- India TV Hindi
recruitment to be held on 31st may for army in lucknow Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 31 मई को होने वाली सेना के लिये आम प्रवेश परीक्षा(सीईई) को स्थगित कर दिया है। सेना सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया फतेहपुर में 13 जिलों के लिए गत दो फरवरी को आयोजित की गई भर्ती रैली के लिए आम प्रवेश परीक्षा (सीईई) आगामी 31 मई को एएमसी सेंटर एंड कॉलेज, लखनऊ में निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण उसे अब स्थगित कर दिया गया है। इस बारे में अभी निश्चित तारीख अभी तय नही की गयी है। निर्देश मिलने के बाद में शीघ्र ही इसकी घोषणा की जायेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन