1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जानिए कब जारी होगा SSC CGL Tier 1 2020 परीक्षा का ऐडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

जानिए कब जारी होगा SSC CGL Tier 1 2020 परीक्षा का ऐडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 19, 2020 12:23 pm IST,  Updated : Feb 19, 2020 12:25 pm IST

दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जल्द ही संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) टीयर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा।

ssc cgl tier 1 admit card date- India TV Hindi
ssc cgl tier 1 admit card date

SSC CGL Tier 1 Exam Admit Card 2020: जो उम्मीदवार काफी लंबे समय से सीजीएल टीयर 1 परीक्षा के ऐडमिट कार्ड जारी होने का इतंजार कर रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जल्द ही संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) टीयर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जो उम्मीदवार सीजीएल टीयर 1 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं  वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

एसएससी सीजीएल ऑनलाइन परीक्षा 2 मार्च से 11 मार्च 2020 तक आयोजित होगी। वहीं एसएससी CGL 2019 Tier 2 और Tier III 22 से 25 तक आयोजित की जाएगी। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती होगी। 

ssc cgl tier 1 admit card date
ssc cgl tier 1 admit card date

सीजीएल की लिखित परीक्षा चार स्टेज में होती है। इसमें प्रारंभिक परीक्षा (टीयर-1), मुख्य परीक्षा (टीयर-2), डि्क्रिरप्टिव पेपर (टीयर-3) व कंप्यूटर स्किल टेस्ट (टीयर-4) शामिल है। टीयर-1 परीक्षा 200 अंकों की होती है तथा इसके चार चरण होते हैं। प्रत्येक सेक्शन में 25-25 प्रश्न (कुल 100 प्रश्न) पूछे जाते हैं तथा इनके लिए एक घंटे का समय निर्धारित रहता है। *प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप हैं और माध्यम हिन्दी व अंग्रेजी दोनों है।

ssc cgl tier 1 admit card date
ssc cgl tier 1 admit card date

ऐसे डाउनलोड करें SSC CGL Tier 1 Exam Admit Card 2020

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  •  होमपेज पर उपलब्ध SSC CGL Tier 1 Admit Card 2020 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें।
  • आपका SSC CGL Tier 1 Exam Admit Card 2020 स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन