1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. SSC MTS 2019 Exam Date: 2अगस्त से शुरू होगी एसएससी एमटीएस टियर-1 की परीक्षा, पढ़ें डिटेल्स

SSC MTS 2019 Exam Date: 2अगस्त से शुरू होगी एसएससी एमटीएस टियर-1 की परीक्षा, पढ़ें डिटेल्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2019 06:18 pm IST,  Updated : Jul 26, 2019 06:18 pm IST

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी एमटीएस परीक्षा का तारीखों का ऐलान कर दिया है।

ssc mts exam date- India TV Hindi
ssc mts exam date

SSC MTS 2019 Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी एमटीएस परीक्षा का तारीखों का ऐलान कर दिया है। कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जारी नोटिस की मानें तो एमटीएस पदों पर भर्तियों के लिए टियर-1 की परीक्षा 2 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित की जाएगी. एसएससी एमटीएस टियर-1 की परीक्षा ऑनलाइन मोड में तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट 09:00-10:30, दूसरी शिफ्ट 12:30-02:00 और तीसरी शिफ्ट 04:00-05:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

एसएससी (SSC) एमटीएस (MTS) परीक्षा के लिए लगभग 40 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. एसएससी (SSC) एमटीएस (MTS) परीक्षा की परीक्षा 90 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी। एसएससी (SSC) एमटीएस (MTS) के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन टियर-1, टीयर-2 के बाद किया जाएगा। हालांकि इस भर्ती पर होने वाले पदों की संख्या अभी आयोग की तरफ से घोषित नहीं की गई है. उम्मीद की जा रही है कि टीयर-2 के बाद आयोग पदों की संख्या घोषित करेगा।

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ एसएससी एमटीएस के पदों पर भर्तियों के लिए ऑनलाइन एग्जाम आवेदन 22 अप्रैल से 29 मई तक भरे गए थे। एसएससी (SSC) एमटीएस (MTS) की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सीबीटी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन