1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. SSC MTS Admit Card 2019: एसएससी मल्टी टास्किंग सर्विस के एडमिट कार्ड जल्द होगें जारी, पढ़ें डिटेल्स

SSC MTS Admit Card 2019: एसएससी मल्टी टास्किंग सर्विस के एडमिट कार्ड जल्द होगें जारी, पढ़ें डिटेल्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2019 11:13 am IST,  Updated : Jul 04, 2019 11:13 am IST

SC MTS Admit Card 2019: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मल्टी टास्किंग सर्विस (एमटीएस) पदों पर बंपर भर्ती के लिए अगले महीने से आयोजित होने वाले टियर 1 एग्जाम यानी पहले चरण की ऑनलाइट परीक्षा के लिए जल्द एडमिट कार्ड जारी करने वाला है।

ssc mts admit card 2019- India TV Hindi
ssc mts admit card 2019

SSC MTS Admit Card 2019: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मल्टी टास्किंग सर्विस (एमटीएस) पदों पर बंपर भर्ती के लिए अगले महीने से आयोजित होने वाले टियर 1 एग्जाम यानी पहले चरण की ऑनलाइट परीक्षा के लिए जल्द एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। स्टूडेंट अगले कुछ दिनों में एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2019 जारी होने के बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर एसएससी एमटीएस हॉल टिकट 2019 डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही स्टूडेंट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर ही एग्जाम डेट, सिलेबस समेत एसएससी एमटीएम परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को बता दूं कि आगामी 2 अगस्त से 6 सितंबर तक एसएससी एमटीएस टियर 1 कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन होना है। एसएससी एमटीएस पर बंपर भर्ती के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है. एसएससी एमटीएस टियर 1 एग्जाम के पेपर 1 में 4 सेक्शन से सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें निगेटिव मार्किंग भी है। अभ्यर्थियों से इंटेलिजेंस रिजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टिट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और जनरल नॉलेज सेक्शन से सवाल पूछे जाएंगे। एक सवाल के गलत जवाब पर .25 मार्क्स कट जाएंगे. एसएससी टियर 1 एग्जाम में सफल स्टूडेंट एसएससी एमटीएस टियर 2 टेस्ट में हिस्सा लेंगे। एसएससी एमटीएस टियर 2 एग्जाम ऑफलाइन होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2019 (Steps to Download SSC MTS Admit Card 2019)

  1. एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

  2.  इसके बाद एसएससी होमपेज पर दिख रहे SSC MTS Admit Card 2019 लिंक पर क्लिक करें।

  3.  इसके बाद नया पेज खुलेगा जिसमें अभ्यर्थी रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी जानकारियां डालें।

  4. इसके बाद एसएससी एमटीएम हॉल टिकट 2019 आपके सामने होगा।

  5. अभ्यर्थी एसएससी एमटीएम एडमिट कार्ड 2019 की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर आप उसे प्रयोग में ला सकें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन