1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. SSC MTS Tier-2: एसएससी एमटीएस टियर-2 एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

SSC MTS Tier-2: एसएससी एमटीएस टियर-2 एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 15, 2019 03:45 pm IST,  Updated : Nov 15, 2019 03:45 pm IST

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एमटीएस (MTS) पदों पर भर्तियों के लिए आयोजित की जानें वाली टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

SSC MTS Tier-2 Admit Card 2019- India TV Hindi
SSC MTS Tier-2 Admit Card 2019

SSC MTS Tier-2 Admit Card 2019: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एमटीएस (MTS) पदों पर भर्तियों के लिए आयोजित की जानें वाली टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। एसएससी (SSC) एमटीएस (MTS) टियर-2 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट sscnr.net.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का पूरा स्टेप्स दिया गया है।

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी एमटीएस टियर-2 की परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 24 नवंबर को आयोजित की जाएगी। टियर-2 की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

एसएससी एमटीएस टियर-1 परीक्षा के लिए कुल 38.58 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जबकि एग्जाम में कुल 19.18 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वही टियर-2 एग्जाम के लिए कुल 1,20,713 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

एसएससी एमटीएस टियर-2 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड : SSC MTS Tier-2 Admit Card 2019 How to Download

  1. एसएससी एमटीएस टियर-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जायें।
  2. आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें।
  4. एसएससी एमटीएस टियर-2 एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  5. एसएससी एमटीएस टियर-2 एडमिट कार्ड की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन