1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. यूजीसी को परीक्षाएं रद्द कर विद्यार्थियों को प्रोन्नत कर देना चाहिए: राहुल गांधी

यूजीसी को परीक्षाएं रद्द कर विद्यार्थियों को प्रोन्नत कर देना चाहिए: राहुल गांधी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2020 02:36 pm IST,  Updated : Jul 10, 2020 02:36 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को परीक्षाएं रद्द कर विद्यार्थियों को उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर अगले शैक्षणिक सत्र के लिए प्रोन्नत कर देना चाहिए।

UGC should cancel examinations and promote students Rahul...- India TV Hindi
UGC should cancel examinations and promote students Rahul Gandhi Image Source : PTI

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को परीक्षाएं रद्द कर विद्यार्थियों को उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर अगले शैक्षणिक सत्र के लिए प्रोन्नत कर देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर चलाए गए ‘स्पीक अप फॉर स्टूडेंट्स’ अभियान के तहत वीडियो जारी कर यह आरोप भी लगाया कि यूजीसी भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘कोविड ने बहुत लोगों को नुकसान पहुंचाया है। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के हमारे छात्रों को बहुत कष्ट सहना पड़ा है। कोरोना महामारी के बीच परीक्षाएं कराना पूरी तरह अनुचित है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ आईआईटी और कई कॉलेजों ने परीक्षा रद्द कर बच्चों को प्रोन्नति दी है, लेकिन यूजीसी भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि यूजीसी को विद्यार्थियों की आवाज सुननी चाहिए और परीक्षाएं रद्द कर उन्हें उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर प्रोन्नति देनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

UGC