1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Army Public School Teacher Recruitment:आर्मी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए निकली बंपर नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

Army Public School Teacher Recruitment:आर्मी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए निकली बंपर नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 10, 2019 02:21 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 02:21 pm IST

आर्मी पब्लिक स्कूल में देशभर में शिक्षक के पदों पर आठ हजार भर्तियां होने जा रही हैं।

Army Public School Teacher Recruitment 2019- India TV Hindi
Army Public School Teacher Recruitment 2019

Army Public School Teacher Recruitment 2019: आर्मी पब्लिक स्कूल में देशभर में शिक्षक के पदों पर आठ हजार भर्तियां होने जा रही हैं। शिक्षक के आठ हजार पदों पर यह भर्ती की जाएगी। जिसमें PRT, TGT और PGT टीचर्स शामिल हैं। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (एडब्लूइएस) इस भर्ती के लिए संयुक्त चयन स्क्रीनिंग परीक्षा (कंबाइंड सेलेक्शन स्क्रीनिंग एग्जामिनेशन) आयोजित कर रही है। योग्य उम्मीदवार 21 सितंबर 2019 तक या उससे पहले इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारत भर के विभिन्न छावनी और सैन्य स्टेशनों में स्थित 137 आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) में लगभग 8000 शिक्षक हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important dates)-

  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि - 21 सितंबर 2019
  • ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि - 04 अक्टूबर 2019
  • परीक्षा की तिथि - 19 और 20 अक्टूबर 2019
  • रिजल्ट जारी होने की तिथि- 30 अक्टूबर 2019

पदों का विवरण (Vacancy Details)-

शिक्षक - 8000 पद

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)-
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • पीजीटी - कम से कम 50% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed.
  • टीजीटी - कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन और B.Ed.
  • पीआरटी - कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन तथा B.Ed./दो वर्षीय डिप्लोमा ग्रेजुएशन.

आयु सीमा (Age Limit)-
फ्रेशर- 40 वर्ष से कम

अनुभवी- 57 वर्ष से कम

चयन प्रक्रिया (Selection Procedure)-
उम्मीदवार का चयन ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट, साक्षात्कार और एवाल्युशन ऑफ़ टीचिंग स्किल्स (शिक्षण कौशल के मूल्यांकन) के आधार पर किया जाएगा।

एडमिट कार्ड (Admit Card)-
परीक्षा में प्रवेश पाने के लिए आवश्यक एडमिट कार्ड ऑनलाइन उपलब्ध होंगे. उम्मीदवार इसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं.

आवेदन कैसे करें-
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 21 सितंबर 2019 ( शाम 05:00 बजे) तक या उससे पहले आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की आधिकारिक साइट www.awesindia.com के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क-
500 / रुपये

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन