1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. Coronavirus: वालमार्ट ने किया 1.5 लाख लोगों को नौकरी देने का ऐलान, साथ में मिलेगा बोनस

Coronavirus: वालमार्ट ने किया 1.5 लाख लोगों को नौकरी देने का ऐलान, साथ में मिलेगा बोनस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2020 05:19 pm IST,  Updated : Mar 23, 2020 05:20 pm IST

वालमार्ट ने कोरोना वायरस संकट के बीच बढ़ी मांग को पूरा करने के लिये 1,50,000 लोगों की नियुक्ति की योजना बनाई है। साथ ही कंपनी बोनस के रूप में 36.5 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी। इससे पहले अमेजन ने भी एक लाख लोगों को नौकरी देने का ऐलान किया।

walmart announced to give jobs to 1.5 lakh people, along...- India TV Hindi
walmart announced to give jobs to 1.5 lakh people, along with bonus

वालमार्ट ने कोरोना वायरस संकट के बीच बढ़ी मांग को पूरा करने के लिये 1,50,000 लोगों की नियुक्ति की योजना बनाई है। साथ ही कंपनी बोनस के रूप में 36.5 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी। इससे पहले अमेजन ने भी एक लाख लोगों को नौकरी देने का ऐलान किया। वालमॉर्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि स्थायी कर्मचारियों को 300 डॉलर (करीब 22 हजार रुपये) और अस्थायी कर्मचारियों को 150 डॉलर (करीब 11 हजार रुपये) मिलेगा।

वालमार्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने कर्मचारियों को पुरस्कृत करना चाहती है जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य संकट के समय कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कंपनी की जल्दी ही बोनस देने की योजना है।यह नियुक्ति ऐसे समय हो रही है जब कोरोना वायरस महामारी के कारण अमेरिका के विभिन्न राज्यों में पांबदियों और बंदी के कारण लोग जरूरी सामान की खरीद बढ़ा रहे हैं

 
आपको बता दें कि वालमॉर्ट, रिटेल सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है, जो पूरी दुनिया में कारोबार करती है। वालमॉर्ट को दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी (कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से) का रुतबा हासिल है। वालमॉर्ट की स्थापना 2 जुलाई 1962 को अमेरिका में हुई थी।
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन