1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. DU की पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी, कामर्स में कई कॉलेजों में दिखी गिरावट

DU की पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी, कामर्स में कई कॉलेजों में दिखी गिरावट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2018 11:26 am IST,  Updated : Jun 19, 2018 11:34 am IST

Delhi University cut-off list Released: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ग्रैजुएशन कोर्स में ऐडमिशन के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस बार कट-ऑफ में औसतन 0.25% से लेकर 2% तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है

Delhi University releases first cut-off list, most higher than last year | PTI- India TV Hindi
Delhi University releases first cut-off list, most higher than last year | PTI

नई दिल्ली:Delhi University cut-off list for UG admission- दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ग्रैजुएशन कोर्स में ऐडमिशन के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस बार कट-ऑफ में औसतन 0.25% से लेकर 2% तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इनमें ज्यादातर ह्यूमैनिटीज (आर्ट्स) के कोर्स हैं। कुछ कोर्सों में तो कट-ऑफ 5 प्रतिशत तक बढ़ गई है, क्योंकि पिछले साल कम कट-ऑफ से इन कोर्सों में सीट से ज्यादा दाखिले हो गए थे। बीकॉम के कोर्सों में ज्यादातर कॉलेजों ने कट-ऑफ को या तो पिछले साल की तरह रखा है या फिर घटाया है।

लेडी श्री राम कॉलेज में BA (प्रोग्राम) के लिए इस साल सर्वाधिक कट-ऑफ 98.75 है। दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स ऐंड कॉमर्स में पत्रकारिता में BA (ऑनर्स) के लिए कट-ऑफ 98.50 प्रतिशत रहा। किरोड़ीमल कॉलेज की बात करें तो इकनॉमिक ऑनर्स में कट-ऑफ 0.25% तक बढ़ाया है जो कि पिछले साल 97.5 प्रतिशत था, वहीं इंग्लिश ऑनर्स को 1% बढ़ाकर 97% रखा है। श्री अरबिंदो कॉलेज में कॉमर्स के कोर्सों में कट-ऑफ 0.5% तक कम हुआ है, लेकिन ह्यूमैनिटीज के कोर्सों का कट-ऑफ बढ़ गया है। 

बताया जा रहा है कि कट-ऑफ बढ़ने से स्टूडेंट्स को डरने की जरूरत नहीं है और इसे एहतियातन बढ़ाया गया है। आगे चलकर कट-ऑफ गिर भी सकता है क्योंकि कुछ कोर्सों में कट-ऑफ 0.5% तक गिरा भी है। पहले कट-ऑफ के आधार पर दाखिला नहीं होने पर छात्रों को निराश होने की बजाए दूसरी सूची की प्रतीक्षा करनी होगी। पहले कट-ऑफ के बाद ऐडमिशन के लिए विद्यार्थियों को 3 दिन मिलेंगे। इस तरह से छात्र 19 जून, 20 जून व 21 जून को ऐडमिशन ले सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन