1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. DU: पहली कट ऑफ में ही 11 हजार छात्रों ने लिया कॉलेजों में दाखिला

DU: पहली कट ऑफ में ही 11 हजार छात्रों ने लिया कॉलेजों में दाखिला

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 22, 2018 06:23 am IST,  Updated : Jun 22, 2018 06:23 am IST

दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट - ऑफ सूची आने के बाद उसके विभिन्न कॉलेजों में 11,000 से ज्यादा छात्रों ने दाखिला लिया। यह संख्या पिछले साल की तुलना में करीब छह गुना ज्यादा है।

DU 11 thousand students enrolled in colleges in first cut...- India TV Hindi
DU 11 thousand students enrolled in colleges in first cut off only

नयी दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट - ऑफ सूची आने के बाद उसके विभिन्न कॉलेजों में 11,000 से ज्यादा छात्रों ने दाखिला लिया। यह संख्या पिछले साल की तुलना में करीब छह गुना ज्यादा है। पहले कट - ऑफ के लिए दाखिले की प्रक्रिया का आज आखिरी दिन था। (परीक्षा में नकल रोकने के लिए पूरे देश में इंटरनेट बंद, फेसबुक भी ब्लॉक! )

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के अनुसार कुल 56,000 से अधिक सीटों में से 11,000 से ज्यादा भर गयीं जोकि एक रिकॉर्ड संख्या है। पिछले साल करीब 2,000 सीटें ही भरी थीं। छात्रों के दाखिला लेने के लिहाज से शीर्ष पांच कॉलेजों में हिंदू कॉलेज (785 सीट), गार्गी कॉलेज (674), मिरांडा हाउस (628), लेडी श्रीराम कॉलेज (579) और शहीद भगत सिंह कॉलेज (575) शामिल थे।

सबसे ज्यादा बी . कॉम (ऑनर्स) में 1,401 छात्रों ने दाखिला लिया और इसके बाद बी . ए (प्रोग्राम) आता है जिसमें 1,371 छात्रों ने दाखिला लिया। इन दोनों के बाद बी . ए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान में सबसे ज्यादा 1,004 छात्रों ने दाखिला लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन