1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. लॉकडाउन के चलते जामिया ने दाखिले के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

लॉकडाउन के चलते जामिया ने दाखिले के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2020 05:47 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 05:47 pm IST

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने लॉकडाउन के मद्देनजर ऑनलाइन माध्यम से दाखिला फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है।

Jamia University online Registration last date Latest News in hindi - India TV Hindi
due to the lockdown, Jamia extended the last date for online application for admission

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने लॉकडाउन के मद्देनजर ऑनलाइन माध्यम से दाखिला फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है। विश्वविद्यालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि दाखिला फॉर्म भरने की अंतिम तिथि चार मई तक बढ़ा दी गई है। कोरोना वायरस के मद्देनजर जामिया ने दूसरी बार अंतिम तिथि बढ़ाई है। पिछले महीने भी विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन माध्यम से दाखिला फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल तक बढ़ा दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन