1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. शिक्षा विभाग ने भेजा प्रस्ताव, इंजीनियरिंग में 12वीं के मार्क्स पर हो एडमिशन

शिक्षा विभाग ने भेजा प्रस्ताव, इंजीनियरिंग में 12वीं के मार्क्स पर हो एडमिशन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2020 03:24 pm IST,  Updated : Jun 12, 2020 03:24 pm IST

इंजीनियरिंग एडमिशन में भी फेर बदल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

education department sent proposal, admission in 12th marks...- India TV Hindi
education department sent proposal, admission in 12th marks in engineering Image Source : FILE

कोरोना वायरस (Covid-19) महामारी के चलते इस साल काफी परीक्षाओंं को स्थगित किया गया है। इंजीनियरिंग एडमिशन में भी फेर बदल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस साल इंजीनियरिंग कोर्सेस में एडमिशन के लिए जेईई मेन (JEE Main) की जगह कक्षा 12वीं के मार्क्स पर होगा एडमिशन। इस प्रस्ताव को राजस्थान उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने रखा है। इसके मुताबिक विभाग ने ये प्रस्ताव राजस्थान के मंत्री सुभाष गर्ग के पास भी भेज दिया है। पिछली बार राज्य के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्टूडेंट्स को जेईई मेन में मिली रैंक के आधार पर दाखिला दिया गया था। लेकिन इस साल कोरोना के कारण बदले हालात के मद्देनजर राजस्थान के सरकारी इंजीनियरिंग (Rajasthan govt engineering colleges) में 12वीं में मिले अंक को आधार बनाया जाए।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन