1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. गोवा सरकार संगीत कक्षाओं, राज्य पुस्तकालयों को फिर से खोलने की दे सकती है अनुमति

गोवा सरकार संगीत कक्षाओं, राज्य पुस्तकालयों को फिर से खोलने की दे सकती है अनुमति

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2020 07:18 pm IST,  Updated : May 09, 2020 07:18 pm IST

गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गावड़े ने शनिवार को कहा कि सरकार संगीत कक्षाओं के आयोजन और सरकारी पुस्तकालयों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने की इजाजत दे सकती है

goa government may allow reopening of music classes, state...- India TV Hindi
goa government may allow reopening of music classes, state libraries Image Source : FILE

गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गावड़े ने शनिवार को कहा कि सरकार संगीत कक्षाओं के आयोजन और सरकारी पुस्तकालयों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने की इजाजत दे सकती है और यह अनुमति सख्त सामाजिक दूरी के नियमों के पालन की शर्त पर दी जाएगी। बहरहाल, नाटकों एवं मनोरंजन के अन्य कार्यक्रमों के फिर से आयोजन की अनुमति मॉनसून खत्म होने के बाद ही दी जाएगी। गावड़े ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित कला अकादमी भी बारिश का मौसम खत्म होने के बाद ही फिर से खोली जाएगी।

गोवा को ग्रीन जोन में रखा गया है जहां फिलहाल कोरोना वायरस का एक भी मामला नहीं है। इस बीच, गावड़े ने कहा कि अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू करने के उपायों के तहत राज्य कला एवं संस्कृति विभाग का कुल बजट संभवत: 30 फीसदी तक घटाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मासिक पारिश्रमिक की विभिन्न कलाकारों की मांग स्वीकार नहीं की जा सकती। कुछ पेशेवर कलाकारों और रंगमंच की हस्तियों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और गावड़े के सामने पैकेज की मांग उठाई है। उनका कहना है कि कार्यक्रमों के रद्द होने के मद्देनजर उनके पास कोई संसाधन नहीं बचा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

goa