1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. IIT के पूर्व छात्रों ने UPSC अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया स्टार्टअप

IIT के पूर्व छात्रों ने UPSC अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया स्टार्टअप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2020 03:23 pm IST,  Updated : May 08, 2020 04:16 pm IST

आईआईटी के पूर्व छात्रों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित एक स्टार्टअप शुरू किया है जो लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान तैयारी करने में मदद कर सकता है।

iit alumni start startup for UPSC candidates- India TV Hindi
iit alumni start startup for UPSC candidates Image Source : FILE

नई दिल्ली। आईआईटी के पूर्व छात्रों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित एक स्टार्टअप शुरू किया है जो लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान तैयारी करने में मदद कर सकता है। इसके तहत विभिन्न प्रश्नपत्र वेबसाइट www.excelonacademy.com पर उपलब्ध है। इसके तहत हर अभ्यर्थी विभिन्न विषयों में अपनी कमजोरियों का पता लगा सकता है।

एक्सेल ऑन एकेडमी के सह-संस्थापक टी उदय कुमार ने कहा कि यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा ( UPSC Prelims ) की तैयारी के लिए 12 से 15 महीनों के समय में आखिरी कुछ हफ्ते काफी महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में एआई आधारित प्रश्नपत्र काफी मददगार साबित हो सकते हैं। इससे छात्रों की कमजोरियों की भी जानकारी मिल सकती है।

कुमार आईआईटी मद्रास के छात्र रह चुके हैं और उन्होंने एम कुमार राजू के साथ मिलकर इस स्टार्टअप की स्थापना की है। एम कुमार राजू अमेरिका में टेक इंटरप्रिन्योर हैं। टेस्ट सीरीज में ऑप्शंस, क्वेश्चंस के रीव्यू के लिए बाद में उस पर लौटकर आने की सुविधा, रिवर्स टाइमर, प्रति प्रश्न का टाइमर, खुद की परफॉर्मेंस आंकने के लिए फीडबैक एनालाइसिस जैसी फीचर्स हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

IIT