1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. आईआईटी-खड़गपुर चिकित्सा उपकरणों पर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा

आईआईटी-खड़गपुर चिकित्सा उपकरणों पर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 20, 2020 05:54 pm IST,  Updated : May 20, 2020 05:54 pm IST

आईआईटी खड़गपुर किफायती और स्वदेश निर्मित चिकित्सा उपकरणों के मामले में नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए ‘चिकित्सा उपकरण और निदानों पर उत्कृष्टता केंद्र’ खोलने जा रहा है।

 IIT-Kharagpur to set up center of excellence on medical...- India TV Hindi
 IIT-Kharagpur to set up center of excellence on medical devices Image Source : GOOGLE

आईआईटी खड़गपुर किफायती और स्वदेश निर्मित चिकित्सा उपकरणों के मामले में नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए ‘चिकित्सा उपकरण और निदानों पर उत्कृष्टता केंद्र’ खोलने जा रहा है। संस्थान के एक बयान के अनुसार, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने केंद्र खोलने के आईआईटी खड़गपुर के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और इस काम के लिए 20 करोड़ रुपये चिह्नित किये हैं। आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रोफेसर वी के तिवारी ने कहा, ‘‘हम इस जिम्मेदारी को देने के साथ साथ, हम पर भरोसा जताने के लिए आईसीएमआर का शुक्रिया अदा करते हैं।’’ इस उत्कृष्टता केंद्र का उद्देश्य एक समयसीमा में ऐसी प्रौद्योगिकियां विकसित करना होगा जिन्हें बाजार में बेचा जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन