1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. ITI कटक ने कोविड-19 से निपटने के लिये कम लागत वाले रोबोट तैयार किए

ITI कटक ने कोविड-19 से निपटने के लिये कम लागत वाले रोबोट तैयार किए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 29, 2020 06:14 pm IST,  Updated : Apr 29, 2020 06:42 pm IST

आईटीआई-कटक के प्रधानाध्यापक ऋषिकेष मोहंती ने कहा कि प्रत्येक रोबोट पर लगभग 2.5 लाख रुपये का खर्च आया है।

iti cuttack designs low-cost robots to deal with covid-19- India TV Hindi
iti cuttack designs low-cost robots to deal with covid-19

ओडिशा के कटक में सरकार द्वारा संचालित आईटीआई ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में हाथ बंटाते हुए कम लागत वाले दो रोबोट तैयार किये हैं, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों को इस संक्रामक वायरस से बचाया जा सकता है, साथ ही इससे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की जरूरत भी कम हो सकती है। आईटीआई-कटक के प्रधानाध्यापक ऋषिकेष मोहंती ने कहा कि प्रत्येक रोबोट पर लगभग 2.5 लाख रुपये का खर्च आया है। मोहंती ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर संस्थान ने एक नवाचार टीम का गठन किया, जिसने अपनी प्रयोगशाला में ये रोबोट तैयार किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

ITI