1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. जामिया ने जीती आईआईटी बॉम्बे की 'यंत्रा रोबोटिक्स प्रतियोगिता'

जामिया ने जीती आईआईटी बॉम्बे की 'यंत्रा रोबोटिक्स प्रतियोगिता'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 24, 2020 12:13 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 12:13 pm IST

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की फैकल्टी आफ इंजीनियरिंग के चार छात्रों की एक टीम ने आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित कन्स्ट्रक्ट-ओ-बॉट ई यंत्रा-2019 रोबोटिक्स प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है।

Jamia wins IIT Bombay's Yantra Robotics Competition- India TV Hindi
Jamia wins IIT Bombay's Yantra Robotics Competition Image Source : FILE

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की फैकल्टी आफ इंजीनियरिंग के चार छात्रों की एक टीम ने आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित कन्स्ट्रक्ट-ओ-बॉट ई यंत्रा-2019 रोबोटिक्स प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। देश के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों की सैकड़ों टीमों ने इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता के 6 विभिन्न विषय थे। जामिया के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष के छात्र इफा जरीन, शाहरुख खान, सैफ अली खान और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष के छात्र अभिषेक शुक्ला की इस टीम ने थीम 'कंस्ट्रक्ट-ओ-बॉट' में पहला स्थान हासिल किया। इन्हें एक ऐसे रोबोट का निर्माण करना था जो आपदा के दौरान ध्वस्त इमारतों के पुनर्निर्माण में मदद कर सकता हो।

जामिया प्रशासन ने कहा, "ई वाईआरसी-2019 प्रतियोगिता में जामिया की फैक्लटी आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालजी की 28 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 25 टीमें पहले चरण के लिए और 10 टीमें दूसरे चरण तक आगे बढ़ीं।"इस प्रतियोगिता को तीन चरणों में बांटा गया। चरण-1 में क्वालिफाई करने के लिए टीमों को ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट देना होता है। स्टेज-1 रोबोट के सिमुलेशन के बारे में है। स्टेज 1 को क्वालीफाई करने के बाद, हार्डवेयर को स्टेज 2 पर उन्नत कर दिया जाता है। इस चरण में कई निश्चित कार्य पूरा करने बाद फाइनल प्राब्लम को हल करना होता है। सफलतापूर्वक हल करने वाली टीमों को फाइनल के लिए चुना जाता है।

जामिया के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख, डॉ तनवीर अहमद के निरंतर समर्थन से छात्रों ने अपनी टास्क को पूरा किया और प्रतियोगिता जीतने में कामयाब हुए। जामिया प्रशासन ने कहा, "देश भर में इंजीनियरिंग, साइंस, पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रभावी एंबेडेड सिस्टम और रोबोटिक्स शिक्षा का प्रसार करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय, ई-यंत्रा प्रोजेक्ट को नेशनल मिशन आन एजुकेशन थ्रू आईसीटी के जरिए प्रायोजित कर रहा है।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन