1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. DU:डीयू में रैगिंग से निपटने के लिए दो कंट्रोल रूम, पुलिस पिकेट

DU:डीयू में रैगिंग से निपटने के लिए दो कंट्रोल रूम, पुलिस पिकेट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2019 11:33 am IST,  Updated : Jul 18, 2019 11:35 am IST

दिल्ली विश्वविद्यालय में रैगिंग रोकने और उत्पीड़न विरोधी उपायों को सख्ती से लागू करने के लिए 20 जुलाई से 27 जुलाई तक नॉर्थ और साउथ कैंपस में दो संयुक्त कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।

du ragging news- India TV Hindi
du ragging news

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में रैगिंग रोकने और उत्पीड़न विरोधी उपायों को सख्ती से लागू करने के लिए 20 जुलाई से 27 जुलाई तक नॉर्थ और साउथ कैंपस में दो संयुक्त कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय ने और भी कई सुरक्षा उपायों को अपनाने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, इन उपायों को नए सत्र के साथ लागू किया जाएगा। इस सप्ताह की शुरुआत में इस उद्देश्य के मद्देनजर डीटीसी, मेट्रो और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई थी। इसी दौरान एंटी-रैगिंग और उत्पीड़न विरोधी उपायों को लागू करने का निर्णय लिया गया था।नॉर्थ कैंपस कंट्रोल रूम के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-27667221 है, जबकि साउथ कैंपस के लिए 011-24119832 है। विवि के अधिकारियों ने हर कॉलेज में एक पुलिस पिकेट रखने का फैसला किया है। अगर कोई दूसरे छात्र की रैगिंग करता हुआ पाया जाता है, तो उसे कानूनी कार्रवाईयों का सामना करना पड़ेगा जिसमें निलंबन से लेकर डिग्री रद्द करने तक अलग-अलग कार्रवाईयां शामिल हैं।

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन