1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. UGC ने विशेषज्ञ समिति को विश्वविद्यालय परीक्षाओं को लेकर नए दिशा-निदेर्श जारी करने को कहा

UGC ने विशेषज्ञ समिति को विश्वविद्यालय परीक्षाओं को लेकर नए दिशा-निदेर्श जारी करने को कहा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2020 09:17 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 09:17 pm IST

यूजीसी ने विशेषज्ञ समिति से छात्रों की सेफ्टी और सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के लिए इंटरमीडिएट और टर्मिनल सेमेस्टर परीक्षा और शैक्षणिक कैलेंडर के लिए पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों को फिर से जारी करने को कहा है।

UGC to revisit guidelines for intermediate terminal semester examinations- India TV Hindi
UGC to revisit guidelines for intermediate terminal semester examinations Image Source : PTI

नई दिल्ली: यूजीसी ने विशेषज्ञ समिति से छात्रों की सेफ्टी और सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के लिए इंटरमीडिएट और टर्मिनल सेमेस्टर परीक्षा और शैक्षणिक कैलेंडर के लिए पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों को फिर से जारी करने को कहा है। यूजीसी द्वारा यह फैसला केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल के कहने के बाद लिया गया है। 

रमेश पोखरियाल ने इससे पहले ट्वीट कर कहा था “मैंने  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को सलाह दी है कि पिछले  दिनों उसने परीक्षाओं को आयोजित करने के बारे में जो दिशा निदेर्श जारी किए थे उस पर वह विचार करे।” अब यूजीसी यूनिवर्सिटीज में परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में फिर अपने दिशा-निदेर्शों  में बदलाव कर सकता है। इससे पहले, इसी साल अप्रैल में यूजीसी ने इस संबंध में दिशा-निदेर्श संशोधित किए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन