1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. BSEB 10TH ANSWER KEY: बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा की 'आंसर की' जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BSEB 10TH ANSWER KEY: बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा की 'आंसर की' जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 13, 2020 01:52 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 01:52 pm IST

जिन छात्रों को BSEB 10TH परीक्षा के आंसर की का इतंजार है, उनके लिए खुशखबरी है।

bseb 10th answer key released- India TV Hindi
bseb 10th answer key released Image Source :

Bihar Board class 10th answer key 2020: जिन छात्रों को BSEB 10TH परीक्षा के आंसर की का इतंजार है, उनके लिए खुशखबरी है। दरअसल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर की ऑनलाइन जारी कर दी है। बीएसईबी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पूछे गए कुल प्रश्नों में से 50 प्रतिशत ऑब्जेक्टिव इन नेचर में ओएमआर शीट में उत्तर दिए गए थे। उम्मीदवार अब आंसर की के साथ अपने उत्तरों को मिलान कर सकते हैं। छात्र आंसर की को ऑनलाइन biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं। 

बिहार बोर्ड ने थ्योरेटिकल प्रश्न-पत्रों के लिए ‘आंसर की’ जारी करने के साथ ही छात्रों से विभिन्न प्रश्नों के ‘आंसर की’ के संदर्भ में किसी भी प्रकार की आपत्ति को भी आमंत्रित किया है। यदि किसी छात्र को किसी प्रश्न के ‘आंसर की’ के लिए आपत्ति हो तो वे ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गये लिंक के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2020 है।

ऐसे करें Bihar Board class 10th 'आंसर की' 2020 डाउनलोड

  1. बोर्ड परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट, matobj.biharboardonline.com पर विजिट करें। 
  2. होम पेज पर मैट्रिक परीक्षा के लिए 'आंसर की' से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। 
  3. एक नये पेज खुलेगा जहां आपको अपनी परीक्षा, रोल कोड और रोल नंबर को सेलेक्ट करके सबमिट करना होगा।
  4.  जिसके बाद आप 'आंसर की' डाउनलोड कर पाएंगे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन