1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. BSEB 10TH RESULT 2020: मई में ही घोषित होंगे बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट ? यहां जानिए परीक्षा से जुड़ी पूरी डिटेल्स

BSEB 10TH RESULT 2020: मई में ही घोषित होंगे बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट ? यहां जानिए परीक्षा से जुड़ी पूरी डिटेल्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2020 12:03 pm IST,  Updated : May 08, 2020 01:00 pm IST

कोरोनावायरस के चलते कई परीक्षीओं के रिजल्ट नही घोषित किए गए हैं इसी कड़ी में बिहार बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट भी शामिल है।

bseb 10th result 2020 latest update- India TV Hindi
bseb 10th result 2020 latest update

BSEB 10TH RESULT 2020: कोरोनावायरस के चलते कई परीक्षीओं के रिजल्ट नही घोषित किए गए हैं इसी कड़ी में बिहार बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) के द्वारा बिहार 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा, क्योंकि बीएसईबी ने 10वीं पेपर का मूल्यांकन प्रक्रिया 6 मई से शुरू कर दी है। रिजल्ट का लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर (BSEB President Anand Kishor) ने कहा, 'सोशल डिस्टेंसिंग को लागू कर कोविड - 19 के बचाव से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मैट्रिक 2020 परीक्षा की शेष उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया जा रहा है।

आला अधिकारियों संग मीटिंग में लिया निर्णय

बता दें कि 17 मई तक के लिए घोषित देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर बिहार बोर्ड इस उधेड़बुन में था कि क्या किया जाय. इसको लेकर सोमवार को बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने वरीय अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया और अंत में छह मई से मूल्यांकन कार्य आरंभ करने का निर्णय लिया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन